Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संजय राउत को धमकी देने के मामले में पांचवां आरोपित गिरफ्तार, अदालत ने 19 जून तक भेजा पुलिस हिरासत में

    By Jagran NewsEdited By: Shashank Mishra
    Updated: Thu, 15 Jun 2023 11:51 PM (IST)

    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किया गया पांचवां आरोपित मयूर शिंदे एक राजनीतिक कार्यकर्ता है और उसकी कई तस्वीरें और वीडियो विधायक सुनील राउत के साथ मिली हैं ...और पढ़ें

    Hero Image
    आरोपित की कई तस्वीरें विधायक सुनील राउत के साथ है।

    मुंबई, राज्य ब्यूरो। शिवसेना उद्धव गुट के प्रवक्ता संजय राउत एवं उनके विधायक भाई सुनील राउत को जान से मारने की धमकी देने के मामले में अब तक पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गुरुवार को गिरफ्तार किए गए पांचवें आरोपित को अदालत ने 19 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। संजय राउत को जान से मारने की धमकी पिछले सप्ताह उनके विधायक भाई सुनील राउत को एक व्यक्ति ने फोन कर दी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चित्रा वाघ ने संजय राउत को बताया नौटंकीबाज

    इस मामले में पहले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उनसे पूछताछ के आधार पर तीन और आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किया गया पांचवां आरोपित मयूर शिंदे एक राजनीतिक कार्यकर्ता है और उसकी कई तस्वीरें और वीडियो विधायक सुनील राउत के साथ मिली हैं।

    इन तस्वीरों के मिलने के बाद स्वयं संजय राउत एवं उनके भाई सुनील राउत भी संदेह के घेरे में आ गए हैं। भाजपा नेता चित्रा वाघ ने संजय राउत को नौटंकीबाज बताया है। भाजपा विधायक प्रसाद लाड ने राउत को पुलिस सुरक्षा पाने के लिए धोखाधड़ी करने वाला कहते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।