Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'पूर्व पति ने ही चैन से बांध मरने के लिए छोड़ा', जंगल में मिली अमेरिकी महिला ने दिया लिखित बयान

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Fri, 02 Aug 2024 04:40 PM (IST)

    महाराष्ट्र में एक जंगल में 40 दिन बाद पेड़ से बंधी मिली महिला इलाज के कई दिन बाद भी नहीं बोल पा रही है। हालांकि उसने इस मामले में पुलिस को एक लिखित बयान दिया है। महिला ने कहा कि उसके पूर्व पति ने उसे एक इंजेक्शन लगाया जिसके बाद उसका मांसपेशियां जकड़ने लगी। उसने उसे जंजीर से पेड़ से बांध मरने के लिए छोड़ चला गया।

    Hero Image
    महाराष्ट्र के जंगल में पेड़ से बंधी मिली अमेरिकी महिला। फाइल फोटो।

    पीटीआई, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सिंधुदुर्ग जिले के एक जंगल में पेड़ से बंधी मिली अमेरिकी महिला इलाज के कई दिन बाद भी नहीं बोल पा रही है। वहीं, 50 वर्षीय महिला ने इस मामले में एक लिखित बयान दिया है। पीड़िता ने कहा कि उसके पूर्व पति ने सिंधुदुर्ग जिले के सोनुरली गांव के जंगल में लोहे की जंजीर से बांध दिया और खुद वहां से चला गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व पति ने पेड़ से बांध मरने के लिए छोड़ा

    वहीं, पुलिस ने महिला द्वारा लिखे गए नोट के आधार पर पूर्व पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने आगे कहा कि उसके पूर्व पति सतीश टीएन ने उसे एक इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसका मांसपेशियां जकड़ने लगी और उसका हाथ काम करना बंद कर दिया। इंजेक्शन लगाने के बाद महिला को पूर्व पति ने जंजीर से पेड़ से बांध दिया और उसे मरने के लिए छोड़ दिया।

    10 सालों से भारत में रह रही है महिला

    मालूम हो कि घटना से 40 दिन बाद शनिवार शाम एक चरवाहा महिला की चीख-पुकार सुनने के बाद घटनास्थल पर पहुंचा और उसे जंजीरों से बंधा हुआ पाया। इसके बाद उसने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। पुलिस ने महिला के पास से एक आधार कार्ड बरामद किया है, जिसमें तमिलनाडु का एड्रेस लिखा है। उसमें उसका नाम ललिता काई लिखा हुआ है।

    मानसिक समस्याओं से पीड़ित है महिला

    पुलिस को मौके से महिला का अमेरिकी पासपोर्ट की एक फोटो कॉपी भी मिली है। पुलिस ने आगे कहा कि महिला का वीजा खत्म हो गया है और वह करीब 10 सालों से भारत में रह रही है। वहीं, महिला को गोवा के एक अस्पताल में इलाज के बाद उसको सिंधुदुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि महिला मानसिक समस्याओं से पीड़ित है।

    यह भी पढ़ेंः मुंबई के जंगल में जंजीर से जकड़ी मिली एक विदेशी महिला, कई दिनों से नहीं खाया था खाना