यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
किडनी ट्रांसप्लांट कराने जा रही महिला की फ्लाइट छूटी, शिंदे ने अपने चार्टर्ड विमान में बिठाया; मुंबई में एंबुलेंस भी दिलाई
जलगांव से मुंबई किडनी ट्रांसप्लांट के लिए जा रही शीतल बोर्डे की फ्लाइट छूट गई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ...और पढ़ें

HighLights
- मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थी महिला
- देरी के कारण मिस हो गई थी फ्लाइट
- शिंदे अपने विमान में बिठाकर ले गए मुंबई
पीटीआई, ठाणे। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए जलगांव से मुंबई जा रही महिला की शुक्रवार रात फ्लाइट छूट गई। उसकी मदद के लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आगे आए और अपने चार्टर्ड विमान में बिठाकर उसे मुंबई पहुंचाया।
शिंदे शुक्रवार को संत मुक्ताबाई पालकी प्रस्थान समारोह के लिए जलगांव के मुक्ताईनगर के दौरे पर थे। वह मुंबई लौट रहे थे। शीतल बोर्डे नाम की महिला मरीज अपनी निर्धारित ट्रांसप्लांट सर्जरी के लिए मुंबई पहुंचने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थी। वह जब तक हवाई अड्डे पर पहुंची, विमान जा चुका था।
चार्टर्ड विमान में लेकर गए शिंदे
महिला ने हवाई अड्डे पर मौजूद अधिकारियों को अपनी समस्या की जानकारी दी। अधिकारियों ने तुरंत राज्य मंत्री गिरीश महाजन से इसे लेकर संपर्क किया। महाजन ने उपमुख्यमंत्री शिंदे से मदद मांगी। बिना किसी हिचकिचाहट के उन्होंने महिला और उसके पति को अपने चार्टर्ड विमान में बिठा लिया और मुंबई ले गए।
यात्रा के दौरान उन्होंने व्यक्तिगत रूप से उनसे बातचीत की और इलाज के संबंध में जानकारी ली। विमान के मुंबई उतरने के बाद शिंदे ने यह सुनिश्चित किया कि तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए और महिला को अस्पताल में कोई परेशानी न हो।
हालांकि, उपमुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सर्जरी नहीं हो सकी, क्योंकि दानकर्ता की किडनी महिला से मेल नहीं खा रही थी।
यह भी पढ़ें: एकनाथ शिंदे के पायलट ने विमान उड़ाने से किया इनकार, 45 मिनट तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे डिप्टी सीएम; फिर क्या हुआ?
