Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Eid-e-Milad: महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने बदली ईद-ए-मिलाद की छु्ट्टी की तारीख, बताई वजह

    Updated: Sun, 15 Sep 2024 07:36 AM (IST)

    Eid-e-Milad एकनाथ शिंदे सरकार ने महाराष्ट्र में ईद-ए-मिलाद की छुट्टी को 16 सितंबर से बदलकर 18 सितंबर कर दिया है। रविवार को कांग्रेस नेता नसीम खान ने सीएम एकनाथ शिंदे से गुजारिश की थी कि 16 सितंबर के बजाय 18 सितंबर को ईद-ए-मिलाद की छुट्टी कर दी जाए। जिसकी वजह से लोग अनंत चतुर्दशी और ईद-ए-मिलाद त्योहार सौहार्द के साथ मना सकें।

    Hero Image
    महाराष्ट्र सरकार ने ईद-ए-मिलाद की छुट्टी को 18 सितंबर शिफ्ट कर दिया है।(फोटो सोर्स: जागरण)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार ने ईद-ए-मिलाद (Eid-e-Milad) की छुट्टी को 16 सितंबर से बदलकर 18 सितंबर कर दिया है। आधिकारिक बयान के अनुसार, मुस्लिम समुदाय ने 16 की जगह 18 सितंबर को ईद का जुलूस निकालने का फैसला किया है। बता दें कि 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई सहित राज्य के अलग-अलग जिलों में गणेश विसर्जन को लेकर शहर में जबरदस्त भीड़ होगी। सरकार ने कानून-व्यवस्था को ध्यान रखते हुए यह फैसला लिया है।

    कांग्रेस नेता ने सीएम को लिखी चिट्ठी  

    अधिकारियों ने जानकारी दी कि स्थानीय कलेक्टर अलग-अलग जिलों में ईद की छुट्टी वहां की स्थिति के अनुरूप रीशेड्यूल कर सकते हैं। बता दें कि रविवार को कांग्रेस नेता नसीम खान ने सीएम एकनाथ शिंदे से गुजारिश की थी कि 16 सितंबर के बजाय 18 सितंबर को ईद-ए-मिलाद की छुट्टी कर दी जाए। जिसकी वजह से लोग अनंत चतुर्दशी और ईद-ए-मिलाद त्योहार सौहार्द के साथ मना सकें। 

    यह भी पढ़ें: Ganpati Visarjan 2024: क्यों होता है गणपति विर्सजन? जरूर जानें इसके पीछे का कारण और नियम