Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra: पुणे में पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, पूर्व सैनिक ने युवक पर चलाई गोली; पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Updated: Fri, 01 Nov 2024 09:18 AM (IST)

    महाराष्ट्र के पुणे में पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। ये विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियां चल गईं। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को पार्किंग की जगह को लेकर जिले के अशोक नगर इलाके में पूर्व सैनिक और एक व्यक्ति के बीच बहस हो गई। इस दौरान पूर्व सैनिक ने एक व्यक्ति पर गोली चला दी।

    Hero Image
    पुणे में दो लोगों के बीच पार्किंग को लेकर हुआ विवाद (फाइल फोटो)

    एएनआई, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। ये विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियां चल गईं। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को पार्किंग की जगह को लेकर जिले के अशोक नगर इलाके में पूर्व सैनिक और एक व्यक्ति के बीच बहस हो गई। इस दौरान पूर्व सैनिक ने एक व्यक्ति पर गोली चला दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज चल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुणे के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हिम्मत जाधव के अनुसार, आरोपी ने पुणे शहर के यरवदा इलाके में पार्किंग विवाद को लेकर पीड़ित को डबल बैरल बंदूक से गोली मार दी।

    उन्होंने कहा, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

    नोट- खबर अपडेट की जा रही है।