विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra Cabinet Expansion: देवेंद्र फडणवीस बोले, महाराष्ट्र में जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

By AgencyEdited By: Sachin Kumar Mishra
Published: Tue, 25 Oct 2022 09:59 PM (IST)

Maharashtra Cabinet Expansion महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का जल्द ही विस्तार किया ...और पढ़ें

देवेंद्र फडणवीस बोले, महाराष्ट्र में जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार। फाइल फोटो
देवेंद्र फडणवीस बोले, महाराष्ट्र में जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार। फाइल फोटो

मुंबई, एजेंसी। Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने मंगलवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का जल्द ही विस्तार किया जाएगा। मुंबई में अपने आधिकारिक आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नए मंत्रियों में ज्यादातर राज्य मंत्री होंगे। वहीं, सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कहा कि कैबिनेट का विस्तार उचित समय पर होगा।

वर्तमान में राज्य मंत्रिपरिषद में शिंदे व भाजपा के हैं नौ-नौ मंत्री

प्रेट्र के मुताबिक, देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य मंत्रिपरिषद में वर्तमान में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित 18 कैबिनेट मंत्री हैं। शिवसेना के शिंदे के नेतृत्व वाले गुट और उनके सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (BJP) से नौ-नौ मंत्री हैं।

एकनाथ शिंदे ने तीन जून को संभाली थी सत्ता

एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस की गठबंधन सरकार के गिरने के बाद वर्तमान सरकार ने इस साल 30 जून को सत्ता संभाली। जबकि 30 जून को केवल एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने शपथ ली थी।

नौ अगस्त को हुआ था पहला कैबिनेट विस्तार

महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार नौ अगस्त को हुआ था। महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद में 43 सदस्य हो सकते हैं।

बीएमसी चुनाव पर कही ये बात

यह पूछे जाने पर कि बृहन्मुंबई नगर निगम के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित चुनाव कब होंगे, फडणवीस ने कहा कि यह अदालतों को तय करना है। वह बीएमसी चुनाव और ओबीसी राजनीतिक कोटा को लेकर अदालतों में दायर की गईं याचिकाओं पर यह बात कही। 

उचित समय पर होगा कैबिनेट का विस्तारः एकनाथ शिंदे

विदर्भ क्षेत्र के गढ़चिरौली जिले के दौरे से पहले नागपुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले तीन माह में लोगों के हित में 72 बड़े फैसले लिए हैं। वह विपक्ष की आलोचना का जवाब दिखाकर देंगे। एकनाथ शिंदे ने कहा कि कैबिनेट का विस्तार उचित समय पर होगा।

यह भी पढ़ेंः अपनी ही लंबी छुट्टियों के विरुद्ध याचिका पर सुनवाई करेगा बांबे हाई कोर्ट

यह भी पढ़ेंः नौ साल के बच्चे पर दर्ज केस रद, साइकिल की टक्कर से अभिनेत्री की मां हुई थी घायल