Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ के जंगल में पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर के भतीजे का दोस्त संग लटका मिला शव

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Thu, 23 Mar 2023 11:58 AM (IST)

    पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर के भतीजे और उसके दोस्त का शवा फांसी के फंदे में लटका हुआ पाया गया है। इन दोनों का चंडीगढ़ के सेक्टर 52 में एक जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला था। (सांकेतिक तस्वीर)

    Hero Image
    चंडीगढ़ के जंगल में पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर के भतीजे का दोस्त संग लटका मिला शव

    चंद्रपुर, पीटीआई। पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर के भतीजे और उसके दोस्त का शवा फांसी के फंदे में लटका हुआ पाया गया है।

    वह दोनों एक सप्ताह से अधिक समय पहले महाराष्ट्र में अपने पैतृक गांव चंद्रपुर से चंडीगढ़ गए थे। पुलिस के मुताबिक महेश अहीर (26) और उनके करीबी दोस्त हरीश धोटे (27) का शव बुधवार दोपहर चंडीगढ़ के एक जंगली इलाके में लटका मिला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आठ दिन पहले पहुंचे थे चंडीगढ़

    चंद्रपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व लोकसभा सांसद हंसराज अहीर वर्तमान में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हैं।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री के एक सहयोगी ने कहा कि महेश हरिश्चंद्र अहीर और उनके दोस्त हरीश धोटे आठ दिन पहले चंडीगढ़ गए थे, जिसके बाद परिजन उनसे संपर्क नहीं कर सके। वह दोनों ही चंद्रपुर के रहने वाले थे।

    जंगल में मिले शव

    "परिवार के सदस्यों ने 15 मार्च को चंद्रपुर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और पुलिस अधीक्षक रवींद्रसिंह परदेशी ने चंडीगढ़ में एक टीम भेजी थी।

    बुधवार शाम को अहीर और धोटे का शव बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर 1 बजे के आसपास चंडीगढ़ के सेक्टर 52 में एक जंगल में महेश हरिश्चंद्र अहीर और हरीश धोटे का शव पेड़ पर लटका मिला था।

    यह भी पढ़ें-'SCBA सुप्रीम कोर्ट को आवंटित जमीन पर अधिकार का दावा नहीं कर सकता', SC ने याचिका पर विचार करने से किया इनकार

    घटनास्थल से मिली शराब की बोतलें

    घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने दोनों को सेक्टर 16 के सरकारी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस को मृतक के पास से यात्रा टिकट मिले हैं। वहीं पुलिस को घटनास्थल से शराब की बोतल और गिलास भी बरामद हुआ है। दोनों मृतकों के परिजन शव वापस लेने के लिए चंडीगढ़ रवाना हो गए हैं

    यह भी पढ़ें- Corona in India: देश में 140 दिन बाद कोविड के नए मामले फिर हजार के पार, बीते 24 घंटे में 1300 नए केस आए सामने

    comedy show banner
    comedy show banner