विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dating App: एक दिन में कर सकते हैं 20 लाख का कारोबार, डेटिंग एप के सरगना ने पुलिस के सामने खोले राज

Published: Mon, 21 Oct 2024 05:45 AM (IST)

मुंबई पुलिस ने शनिवार को डेटिंग ऐप घोटाले के कथित मास्टरमाइंड अंकुर मीना को गिरफ्तार कर लिया जिसमें फर्जी प्रोफाइल ...और पढ़ें

डेटिंग एप के सरगना ने पुलिस के सामने खोले राज
डेटिंग एप के सरगना ने पुलिस के सामने खोले राज

HighLights

  1. धोखाधड़ी के व्यावसाय के लड़कियों को दिया जाता था प्रशिक्षण
  2. हर 10 से 15 दिनों में लड़कियों का एक नया बैच मुंबई आता था

 मुंबई, मिड-डे। डेटिंग एप घोटाले का सरगना अंकुर मीणा उर्फ हैप्पी उर्फ मीणा डिफॉल्टर ने पुलिस पूछताछ के दौरान दावा किया कि वह एक ही दिन में क्लबों के लिए 20 लाख रुपये तक का कारोबार कर सकता है। हाल ही में, बांगुर नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए और पूछताछ के दौरान मीणा ने स्वीकार किया कि क्लब के सभी सदस्यों को धोखाधड़ी के संचालन के बारे में पूरी जानकारी थी।

लड़कियों को दिया जाता था प्रशिक्षण

उन्होंने बताया कि वे मुनाफे में अपना हिस्सा बढ़ाने के लिए और अधिक व्यवसाय बढ़ाना चाहते थे। मीना ने बताया कि उन्होंने डेटिंग एप के लिए काम करने वाली लड़कियों को व्यक्तिगत रूप से प्रशिक्षित किया था। हर 10 से 15 दिनों में लड़कियों का एक नया बैच मुंबई आता था, जिनमें से कई पहले दिल्ली और अन्य राज्यों में काम कर चुकी थी, उन्हें नौकरी से परिचित कराया जाता था।

मीणा का काम था धोखाधड़ी के व्यावसाय के लिए रणनीति तैयार

लड़कियों को प्रशिक्षित किया जाता था कि ग्राहकों के साथ कैसे बातचीत करनी है, क्या करना है और क्या नहीं करना है। उन्होंने लड़कियों को ऐसे व्यवहार करने का निर्देश दिया था, जिससे ग्राहक खुश हों और उन्हें बड़ी रकम खर्च करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। डेटिंग एप घोटाले में मीणा की भूमिका क्लबों की पहचान करना, उनके मालिकों के साथ बातचीत करना और धोखाधड़ी के व्यावसाय के लिए रणनीति तैयार करना था।

मुंबई पुलिस ने शनिवार को डेटिंग ऐप घोटाले के कथित मास्टरमाइंड अंकुर मीना को गिरफ्तार किया था, जिसमें फर्जी प्रोफाइल का उपयोग करके महिलाओं के माध्यम से कई पुरुषों को अपने जाल में फंसाता था और रुपये ऐंठता था।

पुलिस ने अंकुर मीना को कैसे गिरफ्तार किया?

रिपोर्ट में कहा गया है कि बांगुर नगर पुलिस ने दिल्ली की आनंद विहार पुलिस के सहयोग से शाहदरा इलाके में तीन और चार सितारा संपत्तियों सहित होटलों की व्यापक तलाशी ली। बांगुर नगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने वेबसाइट को बताया कि गुरुवार की सुबह, टीम को मीना के ठिकाने के बारे में सटीक जानकारी मिली और उसे आनंद विहार के आईपी रॉयल होटल से सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।

संपन्न परिवार से है अंकुर मीणा बाप है स्कूल प्रिंसिपल

अंकुर मीणा के संपन्न परिवार से है उसके पिता एक स्कूल प्रिंसिपल हैं और उनके बड़े भाई एक दंत चिकित्सक हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि उसका परिवार उसकी कथित आपराधिक गतिविधियों से अनजान था। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दिल्ली में विभिन्न नाइट क्लबों में काम करने के दौरान, मीना डेटिंग ऐप्स के माध्यम से घोटाले करने वाले व्यक्तियों के साथ जुड़ गया और उनके तरीकों की नकल करने लगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।