Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद, मुंबई में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या

    By BabitaEdited By:
    Updated: Mon, 22 Oct 2018 12:33 PM (IST)

    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री चह्वाण ने ट्विटर पर लिखा है कि यह हत्या भाजपा कार्यकर्ताओं ने की है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद, मुंबई में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या

    मुंबई, प्रेट्र। सोशल मीडिया पर पोस्ट से शुरू हुए विवाद के चलते मुंबई के घाटकोपर में सोमवार को एक कांग्रेस कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चह्वाण ने आरोप लगाया कि हत्यारे भाजपा से जुड़े हैं। पुलिस ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता मनोज दुबे (45) को दो अज्ञात लोगों ने चाकू मार दिया। यह घटना सोमवार दोपहर 1:30 बजे के करीब असल्फा मेट्रो स्टेशन के पास हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस मनोज को तुरंत अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मीडिया रिपो‌र्ट्स की मानें तो इस हत्या के पीछे मनोज की सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि हमला क्यों किया गया था? महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री चह्वाण ने ट्विटर पर लिखा है कि यह हत्या भाजपा कार्यकर्ताओं ने की है। कांग्रेस इस हमले की कड़ी निंदा करती है। यह सिर्फ कांग्रेस के कार्यकर्ता की हत्या नहीं की है, बल्कि यह लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने हत्यारों को तुरंत पकड़ने की मांग की है।

    वहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने राजनीतिक विरोधियों का सफाया करने के लिए गुंडों को खुला छोड़ दिया है। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्णन विखे पाटिल ने भी ट्वीट कर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने सवाल किया कि महाराष्ट्र में कानून का राज है या गुंडों का?