Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra: नवी मुंबई में परीक्षा के दिन 12वीं कक्षा का छात्र हुआ लापता, पुलिस ने दर्ज किया अपहरण के तहत केस

    Updated: Thu, 22 Feb 2024 12:11 PM (IST)

    महाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक मामला सामने आया है। यहां 17 वर्षीय लड़का 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए घर से निकला था लेकिन इसके बाद वह कथित तौर पर लापता हो गया है। शाम तक घर नहीं लौटने पर लड़के के माता-पिता ने उसे ढूंढ़ना शुरु किया लेकिन जब वह नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

    Hero Image
    Maharashtra: नवी मुंबई में परीक्षा के दिन 12वीं कक्षा का छात्र हुआ लापता

    पीटीआई, ठाणे। महाराष्ट्र में नवी मुंबई का एक 17 वर्षीय लड़का 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए घर से निकलने के बाद कथित तौर पर लापता हो गया है। इस घटना की जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रबाले पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़का परीक्षा देने के लिए वाशी के एक कॉलेज जाने के लिए बुधवार सुबह करीब 8.45 बजे घनसोली इलाके में अपने घर से निकला था।

    उन्होंने बताया कि वह देर रात तक घर नहीं लौटा जिसके बाद उसके माता-पिता ने उसकी तलाश की और बाद में पुलिस से संपर्क किया।

    अधिकारी ने कहा कि लड़के के पिता की शिकायत के आधार पर, भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया गया था और उसका पता लगाने के प्रयास अभी भी जारी हैं।

    यह भी पढ़ें- 'अमूल मतलब विश्वास, किसानों का सशक्तिकरण', गुजरात डेयरी संघ कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी


    यह भी पढ़ें- Pakistan: सिंध उच्च न्यायालय ने जताई नाराजगी, चुनाव के दिन इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने का पूछा कारण