Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bus Accident In Shirdi: नासिक-शिर्डी हाईवे पर टूरिस्ट बस की ट्रक से टक्कर में 10 की मौत, 35 घायल

    By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
    Updated: Fri, 13 Jan 2023 12:23 PM (IST)

    महाराष्ट्र में शुक्रवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना हो गई। मुंबई से शिर्डी आ रही टूरिस्ट बस की नासिक-शिर्डी हाईवे पर एक ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में 10 लोगों की मृत्यु हुई है और 35 लोग घायल हुए हैं। पुलिस मौके पर मौजूद है।

    Hero Image
    टूरिस्ट बस की नासिक-शिर्डी हाईवे पर हुई ट्रक से टक्कर

    मुंबई: महाराष्ट्र में शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई से शिर्डी आ रही टूरिस्ट बस की नासिक-शिर्डी हाईवे पर आमने-सामने की टक्कर हो गई। बस में कुल 45 यात्री सवार थे। 10 की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 7 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। वहीं हादसे में 35 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीकी साईबाबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की मिलेगी अनुग्रह राशि

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक-शिर्डी हाईवे पर हुए बस हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच के आदेश दिए हैं। 

    यात्री शिरडी दर्शन के लिए थे निकले

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन से आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बस में मुंबई के अंबरनाथ के यात्री सवार थे, जो शिर्डी दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसा पाथेर गांव के पास हुआ जो सिन्नर-शिरडी हाईवे पर पड़ता है।

    मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि बस और ट्रक दोनों ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मौके पर मौजूद है। 

    हादसे में 7 महिलाओं 10 लोगों की मौत

    घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह करीब 7 बजे हुई। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, मृतकों में 7 महिलाएं, 2 छोटे बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं।

    अधिकारियों ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    comedy show banner
    comedy show banner