Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने डीपफेक वीडियो को लेकर दर्ज कराई एफआईआर, वायरल वीडियो से मचा था बवाल

    Updated: Mon, 22 Apr 2024 01:47 PM (IST)

    डीपफेक वीडियो में रणवीर को कहते हुए दिखाया गया - मोदी जी का उद्देश्य यही है कि वो सेलिब्रेट करें हमारे दुखी जीवन को। हमारे दर्द को हमारी बेरोजगारी को और हमारी महंगाई को। क्योंकि हम जो भारतवर्ष हैं.. अब अन्याय काल की तरफ.. इतनी स्पीड से बढ़ रहे हैं पर हमें हमारे विकास और न्याय को मांगना नहीं भूलना चाहिए। इसलिए सोचो और वोट दो।

    Hero Image
    बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने डीपफेक वीडियो के संबंध में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    एएनआई, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने डीपफेक वीडियो के संबंध में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रणवीर सिंह के आधिकारिक प्रवक्ता ने पुलिस शिकायत दर्ज करने की पुष्टि करते हुए कहा,“हां, हमने पुलिस शिकायत दर्ज की है और उस हैंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जो रणवीर सिंह के एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो को बढ़ावा दे रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीते दिनों अभिनेता रणवीर सिंह का डीपफेक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह एक राजनीतिक दल के लिए कुछ बातें बोलते दिखे। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

    यह भी पढ़ें: Ranveer Singh ने डीपफेक वीडियो मामले में दर्ज करवाई FIR, एआई की मदद से Video को दिया गया था पॉलिटिकल ट्विस्ट

    क्या था डीपफेक वीडियो में?

    डीपफेक वीडियो में रणवीर को कहते हुए दिखाया गया - "मोदी जी का उद्देश्य यही है कि वो सेलिब्रेट करें हमारे दुखी जीवन को। हमारे दर्द को, हमारी बेरोजगारी को और हमारी महंगाई को। क्योंकि हम जो भारतवर्ष हैं.. अब अन्याय काल की तरफ.. इतनी स्पीड से बढ़ रहे हैं पर हमें हमारे विकास और न्याय को मांगना नहीं भूलना चाहिए। इसलिए सोचो और वोट दो।" यह वीडियो हाल ही में रणवीर की वाराणसी विजिट का है, जिसमें वो शहर से जुड़े अपने एक्सपीरियंस शेयर कर रहे थे।

    यह भी पढ़ें: Deepfake के शिकार हुए बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, लोगों ने असली वीडियो पोस्ट कर जताया विरोध; पूरा मामला