Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mumbai News: बेस्ट बसों की रूट में बड़ा बदलाव, क्या बढ़ जाएगा किराया?

    Updated: Sun, 01 Jun 2025 07:50 PM (IST)

    मुंबई की जनता के लिए खुशखबरी! BEST (बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट) 1 जून से अपनी बस सेवाओं में बड़ा बदलाव कर रहा है। 30 बस रूट्स को नया रूप दिया जा रहा है और कई नई AC बस सेवाएं शुरू हो रही हैं। इसका उद्देश्य मुंबई मेट्रो लाइन 3 के साथ तालमेल बिठाना और यात्रियों के लिए सफर को सुगम बनाना है।

    Hero Image
    BEST ने कई नई AC बसें शुरू की हैं ताकि गर्मी में भी सफर आरामदायक हो।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई की जनता के लिए खुशखबरी है। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) ने अपनी बस सेवाओं में बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया है।

    1 जून से 30 बस रूट्स को नया रूप दिया जा रहा है और कई नई AC बस सेवाएं भी शुरू की जा रही हैं। इसका मकसद है मुंबई मेट्रो लाइन 3 के साथ बेहतर तालमेल और यात्रियों के लिए सफर को सुगम बनाना।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बदलाव के बाद नए रूट्स बनाए गए हैं और कुछ पुराने रूट्स के नंबर बदले गए हैं और टाइम टेबल में भी बदलाव किया गया है ताकि यात्रियों की जरूरतों को पूरा किया जा सके। यह सब मुंबई की सड़कों पर रफ्तार और आराम को बढ़ाने के लिए है। BEST ने कई नई AC बसें शुरू की हैं ताकि गर्मी में भी सफर आरामदायक हो। ये हैं कुछ रूटस:

    • A-8: मंत्रालय से शिवाजी नगर टर्मिनस (सुबह 8:05 से रात 10:50 तक)
    • A-44: काला चौकी से वर्ली डिपो (पहले का रूट 44 अब AC में बदला)
    • A-125: नेवी नगर से वर्ली डिपो, मोहम्मद अली रोड के रास्ते
    • A-241: सांताक्रूज से मालवानी
    • A-175: प्रतीक्षा नगर डिपो से प्रभोधनकर ठाकरे उद्यान, अंटॉप हिल, वडाला चर्च और खोदादाद सर्कल होते हुए
    • A-490: मंत्रालय से ठाणे (पूर्व) के बालकुम, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के रास्ते

    इसके अलावा रूट नंबर 243, 343, 344, 347, 452, 459, 602 और 626 भी AC सेवाएं देंगे। ये बसें मलाड, गोरेगांव, मुलुंड और पवई जैसे इलाकों कवर करेंगी।

    पुराने रूट में भी बदलाव

    कुछ पुराने रूट्स को भी नया रूप दिया गया है। मसलन, रूट 25 का नाम बदलकर रूट 29 कर दिया गया है। ये प्रभोधनकर ठाकरे उद्यान से विहार सरोवर तक जाएगा। रूट 11 लिमिटेड अब लालबाग फ्लाईओवर से होकर जाएगा, जिससे जिजामाता उद्यान, जय हिंद सिनेमा और लालबाग स्टॉप हट जाएंगे। इन बदलावों से यात्रियों को कम इंतजार करना पड़ेगा और सफर की रफ्तार बढ़ेगी। BEST का कहना है कि औसत इंतजार का समय 15 मिनट तक कम हो सकता है।

    मेट्रो लाइन 3 के साथ तालमेल बनाया जाएगा

    BEST का यह बदलाव मुंबई मेट्रो लाइन 3 (एक्वा लाइन) के साथ बेहतर कनेक्टिविटी के लिए है। मेट्रो का दूसरा चरण (BKC से वर्ली नाका) जल्द शुरू होने वाला है, और तीसरा चरण (कफ परेड) भी जल्द आएगा। इसके लिए BEST ने खास योजना बनाई है:

    • मेट्रो के दूसरे चरण के लिए 17 रूट्स पर 29 नई बसें
    • तीसरे चरण के लिए 30 रूट्स पर 50 और बसें
    • ये बसें मेट्रो स्टेशनों, उपनगरीय रेलवे और व्यावसायिक केंद्रों को जोड़ने वाले रिंग रूट्स पर चलेंगी।

    किराए में भी होगा बदलाव?

    BEST को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। बेस्ट में रोजाना करीब 30 लाख यात्री सफर करते हैं एनडीटीवी के मुताबिक, इसका सालाना रेवेन्यू 700 करोड़ रुपये से कम हो गया है। रेवन्यू बढ़ाने के लिए कई

    • पहले 5 किमी के लिए न्यूनतम किराया दोगुना करने का प्लान
    • 20 किमी से ज्यादा की यात्रा के लिए नॉन-AC (20 रुपये) और AC (25 रुपये) की किराया सीमा हटाने का प्रस्ताव
    • इससे हर साल 590 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय की उम्मीद
    • यह प्रस्ताव अभी मुंबई नगर निगम और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की मंजूरी का इंतजार कर रहा है।

    यह भी पढ़ें: फंगस, एक्पायर्ड सामान, गीला फर्श...मुंबई में Zepto के गोदाम में पाई गई कई खामियां; FDA ने रद किया लाइसेंस