Migrant workers: मुंबई में प्रवासी श्रमिकों को फर्जी यात्रा पास बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार
Migrant workers मुंबई में प्रवासी श्रमिकों को फर्जी यात्रा पास बेचने के आरोप में पुलिस ने 28 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
मुंबई, पीटीआइ। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये लागू किये गये लॉकडाउन के बीच प्रवासी श्रमिकों को फर्जी यात्रा पास बेचने के आरोप में पुलिस ने एक 28 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार जांच के दौरान पाया गया कि मनोज रामू हुम्बे नामक एक व्यक्ति बुधवार को फर्जी पास के बदले लोगों से 5 हजार रुपये वसूल रहा था।
पुलिस को इस धोखाधड़ी के बारे में तब पता चला जब एक आरोपी का मोबाइल नंबर उनके हाथ लगा, आरोपी ने मुंबई से अपने गृह राज्यों की ओर जाने वाले प्रवासी श्रमिकों को ई-पास उपलब्ध करवाने का दावा किया था। मुंबई में डोंगरी पुलिस ने इस मामले में जांच शुरु की आरोपी को उपनगरीय चेम्बूर से गिरफ्तार कर लिया गया। डोंगरी पुलिस थाने के एक अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी से जब इस बारे में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि इस धोखाधड़ी के लिए उसने अपने दोस्त की मदद ली है।
उसने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर मुंबई, नवी मुंबई और पालघर प्रशासन से पास हासिल किए थे। ये लोग उसका नाम और क्यूआर कोड बदलकर उसे 5 हजार रुपये में बेचते थे।’’ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Water crisis in Amravati: महाराष्ट्र के अमरावती में जल संकट, लोग गंदा पानी पीने को मजबूर
Mumbai Hotel Fire: 24 डॉक्टर समेत 27 की बची जान, आग बुझी; कूलिंग ऑपरेशन जारी