Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में अनमोल विश्नोई 'वांटेड' आरोपी घोषित, गिरफ्तार 26 आरोपितों पर लगा मकोका

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Sun, 01 Dec 2024 05:30 AM (IST)

    बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को वांटेड आरोपित घोषित किया है। उस पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ आर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) लगा दिया है। यही नहीं इस मामले में गिरफ्तार 26 आरोपितों पर भी मकोका लगाया गया है। क्राइम ब्रांच ने अब तक इस मामले में मुख्य शूटर शिव कुमार गौतम सहित 26 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

    Hero Image
    बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में अनमोल विश्नोई को 'वांटेड' आरोपित घोषित (फोटो- सोशल मीडिया)

     आइएएनएस, मुंबई। राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को 'वांटेड' आरोपित घोषित किया है। उस पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ आर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) लगा दिया है। यही नहीं, इस मामले में गिरफ्तार 26 आरोपितों पर भी मकोका लगाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्राइम ब्रांच ने अब तक इस मामले में मुख्य शूटर शिव कुमार गौतम सहित 26 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा पूर्व में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके सीने में दो गोलियां लगी थीं। उन्हें इलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उनकी नहीं बच सकी थी।

    जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को सिद्दीकी की हत्या और अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर गोलीबारी में भूमिका के लिए अमेरिका में गिरफ्तार किया जा चुका है। संदिग्ध मुख्य साजिशकर्ता शुभम लोनकर और जिशान मोहम्मद अख्तर अभी भी फरार हैं।

    लारेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा मोहाली में गिरफ्तार, दो पिस्टल बरामद

    स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल ने लारेंस बिश्नोई गैंग के एक गुर्गे को मोहाली के फेज-6 से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ दीप के रूप में हुई जो रोपड़ जिले के जेतेवाल गांव का निवासी है। स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल के अधिकारियों ने बताया कि गुरदीप सिंह लारेंस के साथ पटियाला जेल में बंद था, जहां दोनों ने ट्राइसिटी में आपराधिक साजिशों को अंजाम देने की योजना बनाई थी।

    पुलिस ने आरोपित से दो अवैध हथियार जब्त किए। इनमें एक .30 बोर और एक .32 बोर की पिस्टल हैं। इसके अलावा आठ कारतूस भी बरामद हुए हैं। गुरदीप सिंह पटियाला जेल में हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। जो अभी जमानत से जेल से बाहर आया था।

    जांच एजेंसियों का मानना है कि वह जेल में रहते लारेंस गैंग के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था। लारेंस बिश्नोई उसे जेल से बाहर जाने के बाद अपराधों को अंजाम देने की साजिशें रच रहा था। गुरदीप सिंह का ट्राईसिटी में इरादा टार्गेटिंग किलिंग को अंजाम देना था।

    पाकिस्तान से आई जिगाना और ग्लाक पिस्टल की खेप बरामद

    पंजाब में पाकिस्तान बार्डर से तस्करी कर लाई गई अत्याधुनिक हथियारों की खेप को बरामद करते हुए अमृतसर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के महानिदेशक ने इसकी पुष्टि की है। दोनों के पास से आठ पिस्टल बरामद की गई हैं। इसमें चार आस्ट्रिया में बनी ग्लाक पिस्टल, तुर्किए में बनी नौ एमएम की दो पिस्टल और जिगाना की दो .30 बोर की एक्स शाट पिस्टल बरामद हुई हैं। साथ ही 10 गोलियां भी मिली हैं। पुलिस में आरोपितों के खिलाफ आ‌र्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर यह पिस्टल किसे सप्लाई की जानी थी इस बाबत जांच शुरू कर दी है।

    comedy show banner
    comedy show banner