Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amit Shah Mumbai Visit: मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अमित शाह करेंगे बैठक, आगामी चुनावों पर होगी चर्चा

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Sat, 15 Apr 2023 04:21 PM (IST)

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को मुंबई पहुंचेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री मुंबई में भाजपा के प्रदेश कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शाह का स्वागत करेंगे। Photo- AP

    Hero Image
    मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अमित शाह करेंगे बैठक।

    मुंबई, एएनआई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को मुंबई पहुंचेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री मुंबई में भाजपा के प्रदेश कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री के मुंबई दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त है। जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शाह का स्वागत करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगामी चुनावों को लेकर बैठक

    पार्टी सूत्रों ने बताया कि अमित शाह का यह दौरा काफी अहम है। केंद्रीय गृह मंत्री आगामी चुनावों को लेकर प्रदेश इकाई के कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की रणनीति पर चर्चा करेंगे। अमित शाह कार्यकर्ताओं के साथ सह्याद्री स्टेट गेस्ट हाउस में बैठक करेंगे।

    पार्टी रणनीति पर होगी चर्चा

    इस बैठक में विशेष फोकस बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) पर होगा, साथ ही अन्य निकाय चुनावों सहित 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा की जाएगी। वहीं, ऐसी भी संभावनाएं है कि अमित शाह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ भाजपा-शिवसेना गठबंधन की रणनीति और राज्य सरकार के कामकाज पर चर्चा कर सकते हैं।

    खारघर में कार्यक्रम में होंगे शामिल

    केंद्रीय गृह मंत्री नवी मुंबई के खारघर में एक भव्य समारोह में भाग लेंगे, जहां वे अप्पासाहेब धर्माधिकारी को राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान महाराष्ट्र भूषण से सम्मानित करेंगे।

    comedy show banner
    comedy show banner