Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Air India: उड़ान भरने से पहले एअर इंडिया का पायलट हुआ बेहोश, बेंगलुरु से दिल्ली के लिए जाने वाला था विमान

    एअर इंडिया का एक पायलट बेंगलुरु से दिल्ली के लिए उड़ान भरने से ठीक पहले बेहोश हो गया। पायलट को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। एयरलाइन को यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरे पायलट की व्यवस्था करनी पड़ी। एअर इंडिया ने पुष्टि की कि चार जुलाई की सुबह हमारे एक पायलट के साथ एक मेडिकल इमरजेंसी हुई।

    By Agency Edited By: Jeet Kumar Updated: Fri, 04 Jul 2025 10:32 PM (IST)
    Hero Image
    बेंगलुरु से दिल्ली के लिए उड़ान भरने से पहले एअर इंडिया का पायलट हुआ बेहोश (सांकेतिक तस्वीर)

     पीटीआई, मुंबई। एअर इंडिया का एक पायलट बेंगलुरु से दिल्ली के लिए उड़ान भरने से ठीक पहले बेहोश हो गया। पायलट को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

    एयरलाइन को यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरे पायलट की व्यवस्था करनी पड़ी।

    एअर इंडिया ने पुष्टि की कि चार जुलाई की सुबह हमारे एक पायलट के साथ एक मेडिकल इमरजेंसी हुई।

    इसके कारण पायलट बेंगलुरु से दिल्ली के लिए उड़ान एआइ2414 को संचालित करने में असमर्थ था। उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें