विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra : AIMIM ने महा विकास अघाड़ी में शामिल होने का दिया आफर, जानें- किसने क्या कहा

By Sachin Kumar MishraEdited By:
Published: Sat, 19 Mar 2022 03:08 PM (IST)Updated: Sat, 19 Mar 2022 06:24 PM (IST)

Maharashtra एआइएमआइएम ने महा विकास अघाड़ी में शामिल होने का आफर दिया है। महाराष्ट्र में औरंगाबाद से सांसद इम्तियाज जलील ...और पढ़ें

एआइएमआइएम ने महा विकास अघाड़ी में शामिल होने का दिया आफर। फाइल फोटो
एआइएमआइएम ने महा विकास अघाड़ी में शामिल होने का दिया आफर। फाइल फोटो

औरंगाबाद, प्रेट्र। महाराष्ट्र में भाजपा को सत्ता में रोकने के लिए एआइएमआइएम ने महा विकास अघाड़ी में शामिल होने का आफर दिया है। औरंगाबाद से सांसद इम्तियाज जलील ने एनसीपी नेता और मंत्री राजेश टोपे से मिलकर यह संदेश शरद पवार तक पहुंचाने की अपील की है। जलील ने महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना, राकांपा व कांग्रेस के साथ गठबंधन का सुझाव देते हुए कहा कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) तीन पहियों वाले आटोरिक्शा से एक पहिया और जुड़ जाएगा तो आरामदायक कार बन सकती है, जो भाजपा को सत्ता में आने से रोकें। जलील के प्रस्ताव को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने खारिज कर दिया, जबकि भाजपा ने यह कहते हुए कटाक्ष किया कि असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी और शिवसेना के बीच इस तरह के गठजोड़ से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

अंबादास दानवे और देवेंद्र फड़नवीस ने कही ये बात

शिवसेना नेता और एमएलसी अंबादास दानवे ने कहा कि उस पार्टी के साथ गठबंधन करने का कोई सवाल ही नहीं है, जो वंदे मातरम का विरोध करती है और रजाकारों की सोच पर चलती है। वहीं, नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए विपक्षी नेता देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि एआइएमआइएम का राकांपा और कांग्रेस से हाथ मिलाना भाजपा के लिए महत्वहीन है। जलील ने शुक्रवार को कहा था कि एआइएमआइएम भाजपा की बी टीम नहीं है, जैसा कि मुख्यधारा की पार्टियों का आरोप है और वह राकांपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन करने को तैयार है। औरंगाबाद के सांसद ने कहा था कि उन्होंने आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की गठबंधन की इच्छा के बारे में उस समय बात की थी, जब वह शुक्रवार को राज्य के मंत्री और राकांपा नेता राजेश टोपे के आवास पर गए थे। शनिवार को जलील ने कहा कि एमवीए के तीन पहियों वाले आटोरिक्शा में एक और पहिया जोड़ा जा सकता है, ताकि इसे आरामदायक कार बनाया जा सके।

एआइएमआइएम ने वंदे मातरम का किया था विरोध

एआइएमआइएम की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जलील ने कहा कि भाजपा को अकेले दम पर हराने के लिए उनमें (शिवसेना) कोई शक्ति नहीं बची है। इसलिए उन्हें कांग्रेस और एनसीपी के समर्थन की आवश्यकता है। मेरा प्रस्ताव है कि आटोरिक्शा (महा विकास अघाड़ी के) में एक और पहिया जोड़ें और इसे एक बनाएं आरामदायक कार। हमने उस नगरसेवक को निष्कासित कर दिया है, जिसने वंदे मातरम (औरंगाबाद नगर निगम में) का विरोध किया था और वह अब राकांपा में शामिल हो गया है। दानवे ने कहा कि एआइएमआइएम ने हमेशा वंदे मातरम का विरोध किया है, यहां भगवा (झंडा) को उखाड़ फेंका और हरा लगाया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि एआइएमआइएम एक ऐसा संगठन है, जो रजाकारों की सोच पर चलता है। एआइएमआइएम के साथ जाने का कोई सवाल ही नहीं है। 

संजय राउत ने कही ये बात

शिवसेना सांसद संजय राउत कहते हैं कि हम (मुगल सम्राट) औरंगजेब की कब्र के सामने झुकते हैं। हम एक नए युग में हैं और औरंगजेब इतिहास का हिस्सा है। कोई मुसलमान किसी कब्र के सामने झुकता नहीं है। वह (औरंगजेब) आपको स्वीकार्य हो या न हो, लेकिन तथ्य यह है कि उसने देश पर शासन किया था। दानवे ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आम लोगों के लिए आटोरिक्शा एक आरामदायक सवारी प्रदान करता है। शिवसेना आम लोगों के साथ है। हमें किसी कार की आवश्यकता नहीं है। तथ्य यह है कि औरंगजेब ने इस देश को लूटा और मंदिरों को नष्ट किया।