मुंबई में एक्ट्रेस के साथ फाइनेंसर ने की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला
मुंबई के जुहू थाने में एक एक्ट्रेस ने फाइनेंसर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। मुंबई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 506 509 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी ने एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

मुंबई, एएनआई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के जुहू थाने में एक एक्ट्रेस ने फाइनेंसर के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
आरोपी ने जान से मारने की दी धमकी
मुंबई पुलिस के मुताबिक, अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में कहा है कि वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए पैसे देने के बहाने आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
मामले की जांच जारी
पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 506, 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच चल रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।