विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai News: मुंबई में बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री करने पर होगी कार्रवाई

By AgencyEdited By: Sachin Kumar Mishra
Published: Wed, 19 Oct 2022 06:45 PM (IST)

Mumbai News मुंबई में बिना अनुमति पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। मुंबई पुलिस ने बताया कि ...और पढ़ें

मुंबई में बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री करने पर होगी कार्रवाई। फाइल फोटो
मुंबई में बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री करने पर होगी कार्रवाई। फाइल फोटो

मुंबई, एजेंसी। Mumbai News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में बिना अनुमति पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बुधवार को बताया कि जिनके पास लाइसेंस नहीं है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में पटाखों की बिक्री या भंडारण करने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है और तीन साल की सजा हो सकती है। दिवाली पर पटाखों की बिक्री पर सख्ती की वजह से प्रदूषण में कमी आ सकती है। 

अवैध पटाखों के उत्पादन व बिक्री करने वालों पर सख्ती

अवैध पटाखों के उत्पादन व बिक्री करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में उत्तरी जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ता ने सोमवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 250 किलो अवैध पटाखे जब्त किए हैं। उत्तरी जिले के डीसीपी सागर सिंह कलसी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम इशांत व इशान हैं। दोनों संत नगर, करनाल, हरियाणा के रहने वाले हैं। ये लाहौरी गेट चौक के पास गली में पटाखों के गुप्त भंडारण में शामिल पाए गए। ये दीवाली उत्सव के दौरान अधिक कीमत पर पटाखे बेचने की योजना बना रहे थे।

अवैध पटाखों के भंडारण पर भी पुलिस की नजर

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति और वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से हाल ही में जारी निर्देशों के मद्देनजर अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए उत्तरी जिला पुलिस लगातार नजर रखे हुए हैं। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग लाहौरी गेट चौक के पास पीली कोठी इलाके में अवैध पटाखों का भंडारण किया हुआ है। एसीपी धर्मेंद्र कुमार व इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एएसआइ दिनेश कुमार, हवलदार प्रवीण, रविंदर ढाका व राकेश की टीम ने छापा मारकर दोनों को दबोच लिया। पूछताछ से पता चला कि उन्होंने उत्तर प्रदेश से अवैध पटाखों की खरीदारी की थी और उसे एक टेंपो से लाहौरी गेट क्षेत्र में लाए थे।

यह भी पढ़ेंः सोन चिड़िया के लिए खतरा बन रहे हैं हाई वोल्टेज बिजली के तार

यह भी पढ़ेंः शाहरुख के बेटे आर्यन के ड्रग केस में NCB अफसरों के खिलाफ विभागीय चार्जशीट दाखिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।