विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mob Lynching : तीन पर टूट पडी 100 लोगों की भीड़, बेमौत मारे गये निर्दोष

By Babita kashyapEdited By:
Published: Sat, 18 Apr 2020 09:00 AM (IST)Updated: Sat, 18 Apr 2020 10:53 AM (IST)

Mob lynching Palghar मुंबई में पालघर के एक गांव में चोरी के शक में तीन लोगों की ऐसी बेरहमी से पिटाई की गयी की तीनों की मौत हो गयी।

Mob Lynching : तीन पर टूट पडी 100 लोगों की भीड़, बेमौत मारे गये निर्दोष
Mob Lynching : तीन पर टूट पडी 100 लोगों की भीड़, बेमौत मारे गये निर्दोष

मुंबई, एएनआइ। मुंबई में पालघर के गडचिनचले गांव में चोरी के संदेह में तीन लोगों की हत्‍या कर दी गयी। कलेक्टर कैलास शिंदे कहते हैं, "उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था। लगभग 110 ग्रामीणों को पूछताछ के लिए पुलिस थानों में लाया गया है। आगे की जांच चल रही है। 

 मिली जानकारी के अनुसार ये तीनों लोग मुंबई से सूरत किसी की अंत्‍येष्टि में शामिल होने जा रहे थे, वहीं पालघर जिले में लगभग 100 लोगों की भीड़ इन पर टूट पड़ी। दरअसल ग्रामीण इन लोगों को चोर समझ बैठे और ताबड़तोड़ हमला करते चले गये। ग्रामीण इतने उत्‍तेजित थे कि उन्‍होंने पुलिस की गाड़ी पर भी हमला कर दिया। ये तीनों लोग कार से सूरत जा रहे थे, इन ग्रामीणों ने इनकी कार रोकी और तीनों को कार से बाहर खींच लिया।  

पुलिस अधिकारी के अनुसार जैसे ही हमें घटना की जानकारी मिली हम वहां पहुंचे लेकिन हमलावर ग्रामीणों की संख्‍या इतनी अधिक थी कि हम पीड़ितों को बचा नहीं सके। हमलावरों  ने पुलिस वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया ये वीभत्‍स घटना वीरवार रात की है। इस मामलें में जांच जारी है,  दोषी 100 से ज्‍यादा लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।  

इन लोगों की पहचान कांदीवली के सुशील गिरी महाराज, जयेश और नरेश यलगडे के रूप में हुई है। ये लोग किराये की गाड़ी से सूरत में किसी की अंत्‍येष्टि में शामिल होने जा रहे थे।  लॉकडाउन के बावजूद ये तीनों मुंबई के करीब लगभग 120 किमी तक जाने में कामयाब रहे। इस पूरे इलाके में कुछ दिनों से बच्‍चा चोर गिरोह की अफवाह फैली हुई थी। बस लोगों ने इन्‍हें इसी गिरोह से संबंधित समझा और बिना सोचे समझे हमला करना शुरु कर दिया, बाद में मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने इन्‍हें बचाया लेकिन अस्‍पताल में तीनों की मौत हो गयी।  

LIVE Coronavirus Maharashtra: नागपुर में चार नये कोरोना मरीजों की पुष्टि और बढ़ी संक्रमितों की संख्‍या

 Coronavirus: मुंबई में भारतीय नौसेना के 21 कर्मियों में संक्रमण की पुष्टि, सभी अस्पताल में भर्ती