विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus: मुंबई में भारतीय नौसेना के 26 कर्मियों में संक्रमण की पुष्टि, सभी अस्पताल में भर्ती

By Babita kashyapEdited By:
Published: Sat, 18 Apr 2020 09:27 AM (IST)Updated: Sat, 18 Apr 2020 12:07 PM (IST)

Indian Navy भारतीय नौसेना के 26 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं इन्‍हें इलाज के लिए मुंबई में स्थित नेवी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Coronavirus: मुंबई में भारतीय नौसेना के 26 कर्मियों में संक्रमण की पुष्टि, सभी अस्पताल में भर्ती
Coronavirus: मुंबई में भारतीय नौसेना के 26 कर्मियों में संक्रमण की पुष्टि, सभी अस्पताल में भर्ती

मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ रहे मामलों के बीच भारतीय नौसेना के 26 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, इन सभी संक्रमितों को इलाज के लिये मुंबई के कोलाबा में स्थित नेवी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से 20 सेलर मुंबई में आईएनएस आंग्रे पर तैनात थे। हालांकि इनमें से अधिकतर में कोरोना संक्रमण जैसे लक्षण नहीं  दिख रहे थे।  गौरतलब है कि नौसेना में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 7 अप्रैल को सामने आया था, एहतियातन इन संक्रमितों के संपर्क में आये अन्‍य लोगों का भी कोरोना परीक्षण करवाया जा रहा है।

इंडियन आर्मी के आठ जवान संक्रमित 

सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे ने शुक्रवार को बताया था कि 'इंडियन आर्मी में से केवल आठ लोग कोरोना संक्रमित पाये गये  हैं। जिनमें आठ में से दो डॉक्टर और एक नर्सिंग असिस्टेंट हैं। चार संक्रमितों पर इलाज का असर दिखाई दे रहा है। सेना के जो जवान किसी कोरोना संक्रमितों के संपर्क में नहीं आए हैं, उन्हें वापस उनकी यूनिट में भेज दिया जाएगा।हमने पहले ही बंगलूरू से जम्मू और बंगलूरू से गुवाहाटी के लिए दो विशेषज्ञ ट्रेनों का इंतजाम किया हुआ है। भारतीय नौसेना के कर्मियों को ऐसे समय पर कोरोना हुआ है जब अमेरिकी नौसेना में इसके मामले बढ़ रहे हैं। 

अमेरिकन एयरक्राफ्ट कैरियर पर भी मिले कोरोना संक्रमित 

अमेरिका के यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट एयरक्राफ्ट कैरियर के 4,800 क्रू मेंबर्स में से 10 प्रतिशत से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हैं। यहां 500 लोग संक्रमित हैं जबकि 3,673 लोग संक्रमण मुक्त पाये गये हैं। उल्लेखनीय है कि रूजवेल्ट पर कोरोना संक्रमण को उजागर करने के कारण पर उसके कैप्‍टन को हटा दिया गया था। इस घटना के बाद भारत सतर्क हो गया था लेकिन बावजूद इसके पहले आर्मी और अब नेवी में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।

वायरस मुक्त रहें युद्धपोत और पनडुब्बियां  

भारतीय नौसेना अध्यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह ने भी चिंता व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि हमें ये सुनिश्चित करना होगा की युद्धपोतों और पनडुब्बियों जैसी परिचालन संपत्तियां वायरस से मुक्त रहें और नौसेना हमेशा अपने सैनिकों के साथ देश की सेवा के लिए तैयार रहे। 

नौसेना अध्यक्ष ने कहा कि हमें अच्छी परिस्थितियों की आशा रखते हुए हमेशा बदतर के लिये तैयार रहना चाहिये, हमें सबसे खराब स्थिति के लिए तैयार रहने की जरूरत है, एक वाकई एक लंबी लड़ाई है। सशस्त्र बल कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए हरसंभव उपाय कर रहे हैं।

Mob lynching: तीन पर टूट पडी 100 लोगों की भीड़, बेमौत मारे गये निर्दोष

LIVE Coronavirus Maharashtra: नागपुर में चार नये कोरोना मरीजों की पुष्टि और बढ़ी संक्रमितों की 

संख्‍या