Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1993 Mumbai Riots: 1993 में हुए दंगों का आरोपी 31 साल तक फरार रहने के बाद गिरफ्तार, जानिए कैसे बचा रहा अब तक

    Updated: Tue, 02 Jul 2024 11:45 PM (IST)

    मुंबई में 1993 में हुए दंगों में शामिल एक व्यक्ति को पुलिस ने 31 साल बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सैयद नादिर शाह अब्बास खान को रफी अहमद किदवई मार्ग थाने की टीम ने शिवडी इलाके से पकड़ा है। 29 जून को पुलिस को सूचना मिली कि खान अपने घर जा रहा है जिसके बाद जाल बिछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    Hero Image
    मुंबई में 1993 में हुए दंगों में शामिल एक 65 वर्षीय व्यक्ति को 31 साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

    पीटीआई, मुंबई। मुंबई में 1993 में हुए दंगों में शामिल एक 65 वर्षीय व्यक्ति को 31 साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया। तब से वह फरार चल रहा था। आरोपित का नाम सैयद नादिर शाह अब्बास खान है। उसे शिवडी इलाके से गिरफ्तार किया गया। शहर में दंगों के दौरान हत्या की कोशिश एवं अवैध रूप से एकत्र होने के मामले में वह आरोपित है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जमानत मिलने के बाद कभी नहीं हुआ पेश

    एक अधिकारी ने बताया कि खान को पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जमानत मिलने के बाद वह कभी भी अदालत की कार्यवाही में शामिल नहीं हुआ। अदालत ने खान को वांछित आरोपित घोषित कर दिया था। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस मध्य मुंबई के शिवडी स्थित उसके घर कई बार गई, लेकिन वह नहीं मिला।

    आखिरकार पुलिस को उसके एक रिश्तेदार के मोबाइल फोन की जांच के दौरान उसके ठिकाने का सुराग मिला। 29 जून को रफी अहमद किदवई मार्ग थाने को सूचना मिली कि खान अपने घर जा रहा है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।