मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, वाहनों की टक्कर में 19 पुलिसकर्मी और 12 बांग्लादेशी घायल
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक टनल में बुधवार सुबह पुलिस वाहनों में आपस में ही टक्कर हो गई। इस घटना में 19 पुलिसकर्मी और 12 बांग्लादेशी घायल हो गए। एक वाहन द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने के बाद पुलिस काफिले में शामिल अन्य वाहन आपस में टकरा गए। यह घटना महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में हुई। सभी घायलों को नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीटीआई, मुंबई। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक टनल में बुधवार सुबह पुलिस वाहनों में आपस में ही टक्कर हो गई। इस घटना में 19 पुलिसकर्मी और 12 बांग्लादेशी घायल हो गए। एक वाहन द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने के बाद पुलिस काफिले में शामिल अन्य वाहन आपस में टकरा गए।
घटना महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में हुई
यह घटना महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में हुई। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में अवैध रूप से रहने के आरोप में पकड़े गए 160 बांग्लदेशी नागरिकों को निर्वासित करने के लिए 19 वाहनों से पुणे एयरपोर्ट ले जाया जा रहा था।
पुलिस काफिले में शामिल 19 वाहन पुणे एयरपोर्ट जा रहे थे
उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह लगभग आठ बजे भातन टनल में हुई, जो रायगढ़ जिले के रसायनी के पास स्थित है। पुलिस काफिले में शामिल 19 वाहन पुणे एयरपोर्ट जा रहे थे।
साथ ही कहा कि इन वाहनों से उन 160 बांग्लादेशी नागरिकों को ले जाया जा रहा था, जिन्हें अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और विभिन्न जेलों में रखा गया था। इन्हें पुणे एयरपोर्ट ले जाया जा रहा था, जहां से निर्वासित करने के लिए एक विशेष विमान की व्यवस्था की गई थी।
सभी घायलों को नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया
अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क निगम की एक बस के काफिले के पास आने पर एक पुलिस वाहन के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पुलिस काफिले में शामिल पांच अन्य वाहन टकरा गए। सभी घायलों को नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।