Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ujjain: सतना की है पीड़िता, नाबालिग की जल्द होगी माता-पिता से मुलाकात; पुलिस की गिरफ्त में चार आरोपी

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 01:07 PM (IST)

    उज्जैन में 12 साल की नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने ताजा जानकारी दी है। पुलिस ने बताया है कि पीड़िता सतना की रहने वाली है। उज्जैन ए ...और पढ़ें

    Hero Image
    उज्जैन में 12 साल की पीड़िता के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दी नई जानकारी।(फोटो सोर्स: नई दुनिया)

    उज्जैन, जेएनएन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक 12 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ है। इस मामले में उज्जैन पुलिस ने संदिग्ध ऑटो ड्राइवर को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बताया कि दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़िता तीन-चार घंटे तक पैदल चलती रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, अब पुलिस ने बच्ची की पहचान कर ली है और पीड़िता को जल्द ही उसके मां-बाप से मिलवाया जाएगा। वहीं, पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि बच्ची सतना की रहने वाली है।

    चार संदिग्ध हिरासत में

    उज्जैन एसपी सचिन शर्मा के अनुसार पुलिस ने इस मामले में चार और संदिग्धों को हिरासत में लिया है। बता दें कि एक आरोपी पहले से ही पुलिस के हिरासत में है।

    प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार को घेरा

    इस घटना पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने टिप्पणी की है। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया।

    उन्होंने कहा, " 'भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में एक छोटी बच्ची के साथ हुई बर्बरता आत्मा को झकझोर देने वाली है। अत्याचार के बाद वह ढाई घंटे तक दर-दर मदद के लिए भटकती रही और फिर बेहोश होकर सड़क पर गिर गई लेकिन मदद नहीं मिल सकी।'

    प्रियंका गांधी ने आगे कहा,"प्रियंका गांधी ने आगे कहा 'ये है मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा? भाजपा के 20 साल के कुशासन तंत्र में बच्चियां, महिलाएं, आदिवासी, दलित कोई सुरक्षित नहीं है। लाडली बहना के नाम पर चुनावी घोषणाएं करने का क्या फ़ायदा है अगर बच्चियों को सुरक्षा और मदद तक नहीं मिल सकती?'

    इलाज के लिए पीड़िता को भेजा गया इंदौर

    बता दें कि सोमवार शाम को बडनगर रोड पर मुरलीपुरा से आगे दांडी आश्रम के नजदीक पीड़िता मिली थी। पीड़िता के कपड़े खून से सने थे। इलाज के लिए बच्ची को चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। पीड़िता की हालत नाजुक होने की वजह से उसे इंदौर रेफर किया गया। 

    यह भी पढ़ें: 24 घंटे पहले हुआ दुष्कर्म फिर 8 किमी पैदल चली पीड़िता, संदिग्ध ऑटो ड्राइवर हिरासत में, DNA की होगी जांच