Madhya Pradesh: छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में शिक्षक गिरफ्तार, पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में गुरु-शिष्य के संबंधों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां सरकारी स्कूल के एक शिक्षक को उसी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 10 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
रीवा, एएनआई। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में गुरु-शिष्य के संबंधों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां सरकारी स्कूल के एक शिक्षक को उसी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 10 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी है। मालूम हो कि यह घटना जिले के सोहागी थाना क्षेत्र की है। शनिवार को छात्रा जब अपने स्कूल पहुंची तो आरोपी शिक्षक उसे स्कूल के एक कोने में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची ने अपने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने बच्ची को लेकर जिले के महिला थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मऊगंज के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विवेक कुमार लाल ने बताया कि 10 साल की एक बच्ची महिला थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने कहा था कि उसके शिक्षक ने उसके साथ छेड़छाड की है। उन्होंने काह कि इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 एबी (बारह वर्ष से कम उम्र की महिला पर दुष्कर्म की सजा) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। एएसपी लाल ने कहा, "इस मामले में पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। मामले की आगे की जांच जारी है।"
ग्वालियर में इसी तरह का आया था मामला
इससे पहले राज्य के ग्वालियर जिले में 30 वर्षीय व्यक्ति को सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिले के करहिया थाना के अंतर्गत दुबाही गांव में छह फरवरी की रात को यह घटना हुई। आरोपी की पहचान उसी गांव के रहने वाले शेरू जाटव (30) के रूप में हुई। पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी ने लड़की का अपहरण किया और अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी ने नाबालिग के शव को खेत में छिपा दिया।
पूछताछ के बाद आरोपी ने कबूला जुर्म
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) जय राज कुबेर ने बताया कि छह फरवरी को गांव में शादी थी। नाबालिग भी बारात देखने वहां गई लेकिन काफी देर तक अपने घर नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों को आरोपी शेरू पर शक हुआ और उन्होंने उसके खिलाफ थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अगले दिन तलाशी अभियान चलाया और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि शुरू में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
यह भी पढ़ें-
विशेषज्ञों ने गिनाए मिट्टी की जांच से फसल की मार्केटिंग तक एग्री स्टार्टअप के लिए अवसर
Fact Check: कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के खिलाफ नारा लगाती मुस्लिम महिला BJP नेता निघत अब्बास हैं