Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rewa: दीवाली के दिन दो सौतनों के बीच खूनी लड़ाई, एक ने दूसरे के शरीर पर चाकू से किए सैकड़ों वार

    Updated: Fri, 01 Nov 2024 10:24 PM (IST)

    Rewa मध्य प्रदेश के रीवा में दो सौतनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरी महिला पर प्राणघातक हमला दिया। आरोपी महिला ने दूसरी के शरीर पर चाकू से कई वार किए। उसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह सारी वारदात दीपावली के दिन हुई। पढ़ें क्या है पूरा मामला।

    Hero Image
    पीड़ित पत्नी की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। (File Image)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दो सौतनों के बीच की लड़ाई इतनी बढ़ गई की मामला प्राणघातक हमले तक पहुंच गया। दिवाली के मौके पर दोनों महिलाओं के बीच जमकर झगड़ा हुआ। दोनों महिलाएं आपस में सौतन हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मामला इतना बढ़ा कि एक महिला ने दूसरी के शरीर पर चाकू से हमला कर दिया। महिलाओं के पति ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़ित पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पत्नियों के बीच अक्सर होता था झगड़ा

    मामला रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा के सोहागी थाना क्षेत्र के सोनौरी गांव का है। यहां रहने वाले राम बाबू वर्मा ने दो शादियां की हैं। पुलिस ने मीडिया से बातचीत में बताया कि राम बाबू ने डेढ़ साल पहले पहली बीवी की तबियत खराब होने की वजह से दूसरी शादी कर ली थी।

    पुलिस के अनुसार दूसरी शादी के बाद से ही राम बाबू की दोनों पत्नियों के बीच विवाद होता रहता था। अक्सर छोटी-छोटी बात पर झगड़ा हो जाता था। दीपावली के दिन भी ऐसा ही कुछ हुआ, लेकिन इस बार कहासुनी एक बड़े झगड़े में बदल गई। मामला इतना बढ़ गया कि एक पत्नी ने दूसरी पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। उसने शरीर पर कई वार किए और अपनी सौतन को लहूलुहान कर दिया।

    आरोपी महिला गिरफ्तार

    महिला ने सौतन का शरीर और चाकू से सैकड़ों वार किए। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी महिला को गिरफ्तार भी कर लिया है।