Move to Jagran APP

Rewa: नाबालिग ने पार की हैवानियत की हद, 58 वर्षीय महिला की हत्या के बाद शव के साथ किया दुष्कर्म

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक 16 साल के नाबालिग लड़के ने 58 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म भी किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

By Shalini KumariEdited By: Shalini KumariPublished: Sun, 05 Feb 2023 06:00 PM (IST)Updated: Sun, 05 Feb 2023 06:00 PM (IST)
नाबालिग लड़के ने 58 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी।

रीवा, पीटीआई। मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक 16 वर्षीय लड़के ने 58 वर्षीय एक महिला का गला घोंटकर उसकी हत्य़ा कर दी और फिर कथित तौर पर उसके शव के साथ दुष्कर्म किया। यह घटना 30 जनवरी की रात हनुमना थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी गांव की बताई जा रही है।

loksabha election banner

एक अधिकारी ने बताया कि लड़के ने कथित तौर पर महिला के मुंह में एक प्लास्टिक की थैली और एक कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद वो महिला को खींचकर पास के एक निर्माणधीन इमारत में ले गया। आरोपी ने पहले महिला के सिर और शरीर के कई अंगों पर दरांती से वार किया, यहां तक कि उसके निजी अंगों पर को भी चोटिल कर दिया।

बेरहमी से की हत्या

अधिकारी ने कहा कि महिला के परिवार ने दो साल पहले लड़के पर मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप लगाया था और इसके बाद से ही लड़का उनसे बदला लेना चाहता था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विवेक लाल ने बताया कि एक फरवरी को सूचना मिली थी कि एक निर्माणाधीन इमारत में 58 वर्षीय महिला का शव पड़ा है। इसके बाद पुलिस की टीम और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। जांच के दौरान पाया गया कि किसी अज्ञात ने महिला को काफी बेरहमी से मार डाला है। पुलिस ने मुखबिरों और अन्य स्रोत से मिली गुप्त जानकारी के आधार पर पड़ोस में रहने वाले नाबालिग लड़के की शिनाख्त की।

लगा था चोरी का आरोप

अधिकारी ने कहा कि महिला के परिवार के सदस्यों ने भी लड़के पर संदेह व्यक्त किया था। दरअसल, यह लड़का दो साल पहले इनके घर पर टीवी देखने आया करता था। उस दौरान महिला के परिवार ने उस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच काफी दुश्मनी हो गई थी। अधिकारी ने कहा कि लड़का उन लोगों से बदला लेना चाहता था क्योंकि चोरी के आरोप के बाद उसे गांव में शर्मिंदा होना पड़ता था।

सो रही महिला पर किया हमला

अधिकारी ने जानकारी दी कि 30 जनवरी को पीड़िता के बेटे और पति शहर से बाहर गए थे, उसी दौरान आरोपी लड़का उसके घर में घुस गया। इसके बाद आरोपी ने सो रही 58 वर्षीय महिला पर अपना जोर जमाने की कोशिश की, जब महिला ने चिल्लाना चाहा तो आरोपी ने उसके मुंह में प्लास्टिक की पन्नी और कपड़ा ठूस दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके चेहरे को एक प्लास्टिक और रस्सी से बांधा और खींचते हुए उसे एक निर्माणाधीन इमारत के पास ले गया।

घर से चोरी किए नकद पैसे और गहने

अधिकारी ने कहा कि लड़के ने महिला को दरवाजे से बांधकर कथित तौर पर बार-बार पीटा और दम घुटने के बाद जब उसने अपना दम तोड़ दिया तो उसके साथ दुष्कर्म किया। अधिकारी ने कहा कि उसने पीड़िता के सिर, हाथ, गले और छाती पर दरांती से वार किया और छड़ी से उसके निजी अंगों को भी चोटिल किया। उन्होंने कहा कि बाद में लड़का महिला के घर में रखे 1,000 रुपये नकद और गहने लेकर फरार हो गया।

कई धाराओं के तहत मामला दर्ज

अधिकारी ने कहा, "हिरासत में लिए जाने के बाद लड़के ने पूछताछ के दौरान अपराध स्वीकार कर लिया।" फिलहाल पुलिस ने उसे किशोर गृह में भेज दिया है और उसके खिलाफ 302 (हत्या), 376 (बलात्कार), 460 (रात में घर में घुसना), 380 (चोरी) और 201 (एक अपराध के सबूत के गायब होने के कारण) सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: Bhopal Crime News: व्यापारी से 7 लाख रुपये की लूट का पर्दाफाश, पुलिस ने यूं खोला राज

Bhopal: मध्य प्रदेश में प्रतिबंधित संगठन PFI के तीन और सदस्य गिरफ्तार, सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.