विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत, डिवाइडर से टकराई मोटरसाइकिल

Published: Tue, 30 Jul 2024 01:57 PM (IST)

मध्य प्रदेश के रतलाम और सिवनी जिलों में दर्दनाक हादसा हुआ है। बता दें कि रतलाम जिले में एक मोटरसाइकल ...और पढ़ें

मध्य प्रदेश में सड़क हादसा (फाइल फोटो)
मध्य प्रदेश में सड़क हादसा (फाइल फोटो)

पीटीआई, रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम और सिवनी जिलों में मोटरसाइकिलों से हुई दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल बताए जा रहे हैं। सहायक उप-निरीक्षक (एएसपी) सुनील सिंह राघव ने इस हादसा की जांच की है। उन्होंने बताया सोमवार शाम को रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बारबाड रोड पर एक मोटरसाइकिल सड़क के डिवाइडर से टकरा गई।

इस कारण दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। एएसपी ने आगे बताया कि लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया और एक का इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान दल्ला (30) और विशाल (24) के रूप में हुई है।

22 साल की एक महिला सहित दो घायल

सिवनी हादसे में धूमा थाना प्रभारी सतीश उइके ने बताया कि, सोमवार शाम को जबलपुर-लखनादौन राजमार्ग पर धूमा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे 22 साल की एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि पीड़ित छात्र कॉलेज से घर लौट रहे थे। अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान प्रथमा कुसरे (22) के रूप में हुई है और घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: MP Road Accident: एमपी के गुना में दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की टक्कर में तीन लोगों की मौत; चार घायल

यह भी पढ़ें: MP Road Accident: एमपी के गुना में दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की टक्कर में तीन लोगों की मौत; चार घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।