विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ratlam: 'जो करना है कर लेना', स्कूल में शराब पीकर पहुंचे मास्टर साहब, नशे में छात्रा के काटने लगे बाल; कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

Published: Thu, 05 Sep 2024 08:37 PM (IST)

Ratlam रतलाम में सरकारी स्कूल के एक सहायक शिक्षक नशे की हालत में स्कूल पहुंचे और इसके बाद जमकर हंगामा ...और पढ़ें

शिक्षक नशे की हालत में एक छात्रा की कैंची से चोटी काटने का भी प्रयास करता है।
शिक्षक नशे की हालत में एक छात्रा की कैंची से चोटी काटने का भी प्रयास करता है।

HighLights

  1. नशे की हालत में स्कूल पहुंचा सहायक शिक्षक, लोगों के साथ की गाली-गलौज।
  2. अधिकारियों को भी कहे अपशब्द, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश।

जेएनएन, रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नशे की हालत में स्कूल आने और छात्राओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिसमें वह नशे की हालत में एक छात्रा की कैंची से चोटी काटता हुआ दिखाई दे रहा है।

वायरल वीडियो रतलाम के शासकीय हाई स्कूल नायन अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सेमल खेड़ी 2 का है। वीडियो में सहायक शिक्षक वीर सिंह मेड़ा ग्रामीणों से बहस करते और छात्रा की चोटी पकड़े दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं, शिक्षक वीडियो में अधिकारियों को भी अपशब्द कहते हैं।

शिक्षक ने की गाली-गलौज

घटना बुधवार की है। इसमें मौजूद छात्रा पांचवीं कक्षा की बताई जा रही है। स्कूल के पास ही रहने वाले गौतम ने स्कूल में हंगामे के बाद घटना की वीडियो बनाई। हाथ में कैंची लिए शिक्षक को जब छात्रा के बाल काटने से रोका गया तो वह गाली-गलौज करता है और कहता है कि जो करना है कर लेना।

कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

घटना के सामने आने के बाद जिला कलेक्टर राजेश बाथम ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद आदिवासी विभाग की सहायक संचालक रंजना सिंह ने जांच का निर्देश देते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया। आदेश में कहा गया है कि शिक्षक पद की गरिमा के विपरीत मर्यादा हीन आचरण किया गया है। विभागीय दल ने गुरुवार को स्कूल पहुंचकर बच्चियों के बयान भी लिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।