विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP CHILDREN FOOD POISONING : मेले में पानी पुरी खाने से 97 बच्चे बीमार

By Babli KumariEdited By:
Published: Sun, 29 May 2022 11:25 AM (IST)

मध्य प्रदेश के मंडला जिले के आदिवासी बहुल सिंगारपुर इलाके में एक मेले में पानी पुरी खाने से 97 बच्चे ...और पढ़ें

मेले में पानी पुरी खाने से 97 बच्चे फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित
मेले में पानी पुरी खाने से 97 बच्चे फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित

मंडला, । मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक मेले में पानी पुरी खाने से 97 बच्चे फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित हो गए। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से 38 किलोमीटर दूर आदिवासी बहुल सिंगारपुर क्षेत्र में आयोजित मेले में शनिवार शाम सभी पीड़ितों ने एक ही दुकान से मसालेदार नाश्ता किया।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ के आर शाक्य ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे बच्चों ने उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की। उन्होंने कहा, 97 बच्चों को फूड प्वाइजनिंग के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे खतरे से बाहर हैं।'

मांडला से सांसद केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शनिवार रात अस्पताल में इलाज करा रहे बच्चों से मुलाकात की। मंत्री फग्गन सिंह ने ट्वीट कर कहा 'हमारे क्षेत्र अंतर्गत सिंगारपुर में कल रात लगभग 60 बच्चों के कुछ खाने के उपरांत फूड पॉइजनिंग की समस्या होने की सूचना मिलते ही मैंने मंडला जिला चिकित्सालय के CMHO और CMO से फोन पर बात कर बच्चे के बेहतर चिकित्सा हेतु निर्देश दिया।'

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पानी पुरी विक्रेता को हिरासत में लिया गया और नाश्ते के नमूने जांच के लिए भेजे गए। अगर पानी पूरी विक्रेता दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई की जाएगी 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।