विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sanawad Road Accident: इंदिरा सागर नहर में गिरी कार, चार लोग थे सवार

Published: Thu, 05 Dec 2024 08:35 PM (IST)

इंदिरा सागर परियोजान की नहर में अनियंत्रित कार जा गिरी। नहर में गिरी कार और लोगों को निकालने का प्रयास ...और पढ़ें

खरगोन जिले के सनावद में नहर में गिरी कार को निकाली गई।।(फोटो सोर्स: जागरण)
खरगोन जिले के सनावद में नहर में गिरी कार को निकाली गई।।(फोटो सोर्स: जागरण)

जेएनएन, खरगोन। सनावद क्षेत्र के नलवा स्थित इंदिरा सागर परियोजान की नहर में अनियंत्रित कार जा गिरी। कार में चार से पांच लोग सवार बताए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस व अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। खोजबीन शुरू हो गई है। अंधेरा होने के कारण परेशानी आ रही है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार को शाम करीब 5.45 बजे इंदिरा सागर परियोजना की मुख्य नहर में अनियंत्रित कार जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार में करीब चार से पांच लोग सवार थे। मौको पर सनावद थाना प्रभारी सहित एसडीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे।

नहर में जा गिरी तेज रफ्तार कार 

नहर में गिरी कार और लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के लोगों के मुताबिक कार तेज गति से संचालित हो रही थी। अचानक से पुल के पास से कार नहर में जा गिरी है। उधर, लोगों का कहना है कि सनावद सहित जिलेभर में नहर पर बने पुल पुलियाओं पर कोई संकेतक नहीं हैं।

साथ ही कई जगह मोड़ हैं। इसके चलते वाहन चालक को संभलने का मौका भी नहीं मिल पाता है और वाहन नहर में गिर जाता है। इसके पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। फिलहाल नहर में पानी का बहाव तेज है। इसके चलते वाहन डूब जाता है। इसमें सवार लोगों का बचना मुश्किल है। क्योंकि पूर्व में हुए हादसों में भी अधिकांश वाहन सवार लोगों की मौत हो चुकी है।

हर साल दो से तीन हादसे होते हैं

लोगों के मुताबिक सनावद, गोगावां, कसरावद क्षेत्र में हर साल दो से तीन हादसे होते हैं। इसमें लोगों की मौत हो जाती है। कुछ साल पहले गोगावां के पास स्थित नहर में दो हादसे हो चुके हैं। इसमें परिवार के सात लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: MP News: सरकारी टीचर ने खुद छुट्टी लेने के लिए छात्र को बताया मृत, फिर कैसे हुआ मामले का खुलासा