Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची मूर्ति का किया अनावरण

    By Jagran NewsEdited By: Gaurav Tiwari
    Updated: Thu, 21 Sep 2023 12:47 PM (IST)

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य जी की 108 फीट ऊंची एकात्मता की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने दोपहर 12.26 बजे लिफ्ट से ऊपर पहुंच कर आदि गुरु के चरणों में पुष्प अर्पित किए। इससे पहले सीएम ओंकार पर्वत पर आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के शुद्धिकरण के लिए आयोजित धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए।

    Hero Image
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जगद्गुरु के चरणों में नमन किया

    ओंकारेश्वर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य जी की 108 फीट ऊंची 'एकात्मता की मूर्ति' का अनावरण किया। उन्होंने दोपहर 12.26 बजे लिफ्ट से ऊपर पहुंच कर आदि गुरु के चरणों में पुष्प अर्पित किए। इससे पहले सीएम ओंकार पर्वत पर आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के शुद्धिकरण के लिए आयोजित धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में वैदिक रीति से 21 कुंडीय हवन और पूजन की पूर्णाहुति हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओंकारेश्वर आचार्य शंकर की ज्ञान और गुरु भूमि रही है। यहीं वे अपने गुरु गोविंद भगवत्पाद से मिले। यहीं 4 साल रहकर उन्होंने अध्ययन किया। 12 वर्ष की आयु में ओंकारेश्वर से ही अखंड भारत में वेदांत के लोकव्यापीकरण के लिए प्रस्थान किया।

    खंडवा के ओंकारेश्वर में पर्वत पर ओंकार पर्वत पर भोजन शाला में सीएम और उनकी पत्नी साधना सिंह ने संत महात्माओं को भोजन प्रसादी परोसी।

    सीएम ने ट्वीट करके कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य जी के चरणों में मेरा बारंबार प्रणाम एवं आप सभी इस भव्य कार्यक्रम में पधारे इसके लिए आप सभी का हृदय से धन्यवाद करता हूं।

    इससे पहले सीएम ने आज यहां पर आम का पौधा रौपा। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि आदि गुरु शंकर की चरण रज से धन्य पवित्र धरा ओंकारेश्वर में आज आम का पौधा रोपने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आदि गुरु के दिव्य और पुण्य विचारों के अनुपम प्रकाश से मानवता का कल्याण होगा।

    उन्होंने लिखा कि आज का यह शुभ दिवस और भी विशिष्ट बन गया है, क्योंकि आज ही ओंकारेश्वर की इस पावन भूमि पर आचार्य शंकर की विराट प्रतिमा का कुछ ही समय में अनावरण होने वाला है। एकात्म के ओजस्वी प्रकाश से मानवता का युगों-युगों तक कल्याण होता रहे और मध्यप्रदेश की अलौकिक भूमि सर्वदा उर्वर एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से अनुप्राणित रहे, यही आचार्य शंकर के श्री चरणों में प्रार्थना करता हूं।

    मुख्यमंत्री ने गुरुवार सुबह को ओंकारेश्वर जिला खंडवा में "एकात्मता की प्रतिमा" के अनावरण, संत समागम और अन्य कार्यक्रमों के लिए आए संतजनों से एनएचडीसी विश्राम गृह में भेंट की एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। संत जन में प्रमुख रूप से स्वामी अवधेशानंद जी गिरी महाराज, परमात्मानंद जी, स्वामी स्वरूपानंद जी और स्वामी तीर्थानंद जी महाराज शामिल हैं।

    ओंकारेश्वर में गूंजी वेद मंत्रों की ऋचाएं

    सीएम ने मांधाता पर्वत पर एकात्मता की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम के पहले प्रमुख संतों के साथ चतुर्वेद पारायण यज्ञ में आहुतियां दीं एवं जगत के मंगल और कल्याण की कामना की।