Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Khandwa Gas Blast: खंडवा के गैस गोदाम में लगी भीषण आग, 17 सिलेंडर ब्‍लास्‍ट; मची अफरा-तफरी

    By Jagran News Edited By: Paras Pandey
    Updated: Thu, 28 Dec 2023 12:37 AM (IST)

    Khandwa Gas Blast इस हादसे में दो लोग घायल होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है क्षेत्र में अवैध रूप से गैस की टंकियां का भंडारण करने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। आग बुझाने के लिए जिले के अन्य नगर परिषद से भी दमकल वाहन बुलाए गए हैं। प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जुटे है।

    Hero Image
    Khandwa Gas Blast: खंडवा के गैस गोदाम में लगी भीषण आग, 17 सिलेंडर ब्‍लास्‍ट; मची अफरा-तफरी

    खंडवा, जेएनएन। मध्य प्रदेश में खंडवा शहर के घासपुरा क्षेत्र स्थित राजेश (राजा) पवार मराठा के मकान में बुधवार रात्रि करीब सवा आठ बजे आग लग गई। मकान में गैस सिलेंडर का अवैध रूप से भंडारण होने से आग बेकाबू हो गई। इसे काबू करने के लिए स्थानीय लोगों के साथ नगर निगम और पुलिस की टीम करीब तीन घंटे जुटी रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गैस सिलेंडर में 30 से 35 विस्फोट होने से आसपास के मकानों के भी आग की चपेट में आने की आशंका को देखते हुए क्षेत्र को खाली करवा लिया गया। आग और विस्फोट की चपेट में आने से सात लोग झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमे से गंभीर घायल दो लोगों को इंदौर रेफर किया गया है।

    बताया जा रहा है कि राजा पंवार के घर में ही गैस रिफि¨लग का काम होता है। घर में 150 सिलेंडर रखे होने की बात कही जा रही है। झुलसे सतीश विश्वकर्मा ने बताया कि एक पल तो ऐसा लगा कि अब नहीं बचेंगे। ब्लास्ट हुआ तो वह मकान के अंदर से 60 फीट दूर उछलकर रोड पर जा गिरे।

    कोतवाली थानाप्रभारी बलराम राठौड़ ने बताया कि सूचना मिलते ही दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर आग को काबू करने का प्रयास किया गया। आग से कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई है। आग लगने की वजह भी स्पष्ट नहीं है। जिम्मेदारों पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।