विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jabalpur Train Derail: मध्यप्रदेश में रेल हादसा, इंदौर से जबलपुर आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे

Published: Sat, 07 Sep 2024 08:22 AM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2024 11:21 AM (IST)

Jabalpur train derail इंदौर से जबलपुर आ रही एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा सुबह करीब ...और पढ़ें

Jabalpur train derail एमपी में रेल पटरी से उतरी।
Jabalpur train derail एमपी में रेल पटरी से उतरी।

HighLights

  1. हादसे के बाद यात्रियों में हड़कंप, कोई हताहत नहीं।
  2. सुबह करीब 5 बजकर 50 मिनट पर हुआ हादसा।

जेएनएन, जबलपुर। मध्य प्रदेश में सुबह रेल हादसा हो गया। इंदौर से जबलपुर (Indore to Jabalpur Overnight Express) आ रही Indore Jabalpur Intercity Express के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा सुबह करीब 5 बजकर 50 मिनट पर हुआ। उस समय ट्रेन प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करने वाली थी।

हादसे के बाद यात्रियों में हड़कंप

ट्रेन (Jabalpur train derail) जब प्लेटफॉर्म से करीब 200 मीटर दूर थी, तभी उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

अब तक क्या-क्या हुआ

  • इंदौर से जबलपुर आ रही ओवर नाइट एक्सप्रेस के दो डिब्बे जबलपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर बेपटरी हो गए।
  • घटना लगभग सुबह 5:50 बजे हुई। हालांकि, किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
  • हादसे की जानकारी मिलते ही पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय मौके पर पहुंचीं।
  • ट्रेन की स्पीड 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक कम होने की वजह से बड़ा हादसा होते होते बचा। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई ने हादसे का वीडियो जारी करते हुए बताया कि किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।