Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jabalpur News: प्रशांत सिंह बने रहेंगे मध्य प्रदेश के महाधिवक्ता, अक्टूबर 2021 को मिली थी यह जिम्मेदारी

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Tue, 19 Dec 2023 01:13 AM (IST)

    Jabalpur News मध्य प्रदेश के महाधिवक्ता पद पर फिलहाल प्रशांत सिंह बने रहेंगे। उन्होंने साल 1992 में पूर्व महाधिवक्ता रविनंदन सिंह के मार्गदर्शन में वकालत की शुरुआत की थी। 1996 से स्वतंत्र वकालत की शुरुआत की। आगे चलकर अतिरिक्त महाधिवक्ता बनाए गए। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संकल्प महाशिविर की जिम्मेदारी निभाने के कारण इस पद से इस्तीफा दे दिया।

    Hero Image
    मध्य प्रदेश के महाधिवक्ता के पद पर बने रहेंगे प्रशांत सिंह।(फोटो सोर्स: नई दुनिया)

    राज्य ब्यूरो, भोपाल। महाधिवक्ता प्रशांत सिंह मध्य प्रदेश के महाधिवक्ता बने रहेंगे। यह आदेश सोमवार को मध्य प्रदेश शासन, विधि और विधायी कार्य विभाग के सचिव उमेश पांडे ने राज्यपाल के आदेशानुसार जारी किया। प्रशांत सिंह को पूर्व में 13 अक्टूबर, 2021 को मप्र का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। इससे पूर्व वे अतिरिक्त महाधिवक्ता पद की जिम्मेदारी संभाल चुके थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1996 से उन्होंने स्वतंत्र वकालत की शुरुआत की

    प्रशांत सिंह ने 1992 में पूर्व महाधिवक्ता रविनंदन सिंह के मार्गदर्शन में वकालत की शुरुआत की थी। 1996 से उन्होंने स्वतंत्र वकालत की शुरुआत की। इसके बाद वो अतिरिक्त महाधिवक्ता बनाए गए। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संकल्प महाशिविर की जिम्मेदारी निभाने के कारण इस पद से उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

    आरएसएस के महाकोशल प्रांत के संघ चालक भी रहे प्रशांत सिंह

    विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में कई महत्वपूर्ण दायित्व निभाने की प्रशस्ति में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महाकोशल प्रांत के संघ चालक नियुक्त किए गए। रिट, सिविल, क्रिमनल, टैक्स और संवैधानिक सभी तरह की वकालत में समान रूप से महारत रखने के कारण वरिष्ठ अधिवक्ता नामांकित किए गए।

    यह भी पढ़ें: MP Assembly Session 2023: एमपी में 16वीं विधानसभा का विशेष सत्र आज से, पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण जारी