Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP News: घर से भागी किशोरी के साथ युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपित युवकों को पकड़ा

    मोबाइल फोन चलाने से मना करने पर पिता से नाराज होकर मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सोहागनुपर थाना क्षेत्र स्थित घर से भागी किशोरी हैवानों के चंगुल में फंस गई। दो युवकों ने फुसलाकर उसे अहमदाबाद पहुंचा दिया जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को प्रयागराज के देवघाट से गिरफ्तार कर किशोरी को उनके चंगुल से छुड़ा लिया है।

    By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Sun, 20 Apr 2025 04:15 AM (IST)
    Hero Image
    घर से भागी किशोरी के साथ युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)

     जेएनएन, नर्मदापुरम। मोबाइल फोन चलाने से मना करने पर पिता से नाराज होकर मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सोहागनुपर थाना क्षेत्र स्थित घर से भागी किशोरी हैवानों के चंगुल में फंस गई। दो युवकों ने फुसलाकर उसे अहमदाबाद पहुंचा दिया, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बालिका को वे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ले गए

    बालिका को वे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ले गए। पुलिस ने दोनों आरोपितों को प्रयागराज के देवघाट से गिरफ्तार कर किशोरी को उनके चंगुल से छुड़ा लिया है। सोहागपुर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि किशोरी 15 अप्रैल की रात में मोबाइल फोन चला रही थी, जिससे नाराज होकर पिता ने उसकी पिटाई कर दी।

    अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन में बैठ गई

    नाराज होकर नाबालिग सुबह चार बजे घर से भाग निकली और अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन में बैठ गई। ट्रेन में उसकी मुलाकात सरफराज और लवकुश निषाद से हुई। दोनों अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करते थे। वे उसे फुसलाकर अहमदाबाद ले गए। वहां दोनों से उसके साथ दुष्कर्म किया। दो दिन बाद दोनों युवक नाबालिग को प्रयागराज के देवघाट थाना कोरपा स्थित एक घर ले गए।

    इस बीच पिता की शिकायत पर पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। मोबाइल लोकेशन से मिली सूचना के आधार पर दो टीमें अहमदाबाद और प्रयागराज भेजी गईं। प्रयागराज वाली टीम ने 18 अप्रैल को दोनों युवकों को गिरफ्तार कर किशोरी को छुड़ा लिया।

    आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज

    उन्हें सोहागपुर लाकर पूछताछ हुई। किशोरी के बयान के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण और पाक्सो एक्ट के प्रविधानों में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।