विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: विदिशा में मचा बवाल, आत्महत्या मामले में लोगों ने झोपड़ियों में लगाई आग

Published: Wed, 19 Mar 2025 08:13 PM (IST)

विदिशा आत्महत्या मामले में बवाल बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची। घरों के सामने रखी एक बाइक और कार जला ...और पढ़ें

आत्महत्या मामले में लोगों ने झोपड़ियों में लगाई आग (Photo JNN)
आत्महत्या मामले में लोगों ने झोपड़ियों में लगाई आग (Photo JNN)

जेएनएन, विदिशा। कुरवाई तहसील के उमरछा गांव में एक 18 वर्षीय युवती द्वारा आत्महत्या करने के बाद बवाल हो गया। बुधवार को नाराज लोगों ने पड़ोस में बनी झोपड़ियों में और वाहनों में आग लगा दी। गांव में तनाव बढ़ता देख बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही एसपी रोहित काशवानी भी गांव पहुंच गए हैं।

बता दें कि एक दिन पहले मंगलवार दोपहर को एक युवती ने अपने घर में चुन्नी से फांसी लगा ली थी। पुलिस जब पहुंची तो उसके हाथ की नस भी कटी हुई थी। स्वजन का दावा है कि घटना के समय लड़की घर में अकेली थी।

उसके भाई ने बताया कि घटना के समय मुबारक खान को उसने घर से भागते हुए देखा था। जब वह घर के अंदर गया तो देखा बहन फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।