Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- 'बदल गया है समय, हर गांव में होगा इंटरनेट; कई मामलों में हैं सबसे आगे'

    By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Tue, 10 Jan 2023 02:26 PM (IST)

    Pravasi Bharatiya Sammelan केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रवासी भारतीय दिवस में एक सत्र इनेबलिंग ग्लोबल मोबिलिटी ऑफ इंडियन वर्क फोर्स को संबोधित करते हुए कहा कि हम कड़ी मेहनत करने वाले लोग हैं। कई मामलों में दुनिया में अग्रणी हैं।

    Hero Image
    Pravasi Bharatiya Sammelan 2023 Union Minister Dharmendra Pradhan

    इंदौर, ऑनलाइन डेस्क। Pravasi Bharatiya Sammelan 2023: पड़ोसी देश के सामान को लेकर सबके मन में चिंता रहती है, लेकिन भारत में ऐसा नहीं होता है। हमारी क्षमताएं अलग हैं। जब कोरोना आया था, हम पीपीई किट नहीं बनाते थे, लेकिन आज हम पीपीई किट निर्यात करते हैं। याद करिये एक समय में भारत में गेहूं नहीं था। हम अमेरिका से सड़ा हुआ पीएल 4 गेहूं मंगवाते थे। अब समय बदल गया है। कोरोना काल में हमने 140 देशों को दवाएं दी हैं, जिसमें से 40 देशों को हमने मुफ्त में दवा दी। आज विश्व की ऐसी कोई बड़ी कंपनी नहीं होगी, जिसका चेन्नई, बेंगलुरू, दिल्ली, मुंबई में ऑफिस ना होगा। ये हमारा भारत है। ये बातें केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'हम कड़ी मेहनत करने वाले लोग हैं'

    धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को प्रवासी भारतीय दिवस में एक सत्र इनेबलिंग ग्लोबल मोबिलिटी ऑफ इंडियन वर्क फोर्स को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इंदौर की रानी अहिल्याबाई होलकर अपने अच्छे शासन के लिए जानी जाती हैं। हम कभी सैन्य शक्ति नहीं बनाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि दुनिया भारत को एक नए तरीके से देखें। हम कड़ी मेहनत करने वाले लोग हैं। कई मामलों में दुनिया में अग्रणी हैं।

    'हर गांव में इंटरनेट होगा'

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे यहां स्वीपर से लेकर राकेट सांइटिस्ट तक हैं, लेकिन जैसे हम हर साल फोन बदलते हैं, ताकी नए फीचर मिल सके। उसी तरह भारतीय कर्मचारियों को विश्वभर में सम्मान मिल सके। प्रधान ने आगे कहा कि मुझे गर्व है कि अगले दो साल में भारत में ऐसा कोई गांव नहीं होगा, जहां पर इंटरनेट कनेक्शन नहीं होगा। सत्र को एमए यूसुफ अली, संजीव सिन्हा, कुलदीप सिंह शेखावत सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

    ये भी पढ़ें:

    Uttarakhand News: महिलाओं के लिए खुशखबरी, 30 प्रतिशत आरक्षण विधेयक को राजभवन से मिली स्वीकृति

    Metro pillar collapse in Bengaluru: कर्नाटक में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर गिरा, महिला और बेटी की मौत