Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Panna Tiger Death: पेड़ पर फांसी से लटका मिला बाघ का शव, वन विभाग में मचा हड़कंप

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Wed, 07 Dec 2022 02:30 PM (IST)

    Panna Tiger Death पन्ना में एक युवा बाघ की पेड़ से फांसी लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बाघ की मौत 5-6 दिन पहले ही हो चुकी थी।

    Hero Image
    MP News: पेड़ पर फांसी से लटका मिला बाघ का शव, वन विभाग में मचा हड़कंप

    पन्‍ना, जागरण डेस्क।Panna Tiger Death: मध्य प्रदेश पन्ना में एक व्यस्क युवा बाघ की पेड़ के फंदे में फांसी लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। ये देश की पहली घटना होगी जहां एक बाघ की फांसी लगने से मौत हुई है। पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बाघ का शव क्लच वायर से लटका हुआ पाया गया। बाघ का शव बेहद ही खराब हालत में मिला और उससे बदबू भी आ रही थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुमान लगाया जा रहा है कि बाघ की मौत 5-6 दिन पहले ही हो चुकी थी। वन विभाग और पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। पन्ना में एक युवा बाघ की पेड़ से फांसी लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

    घटना स्थल के आसपास डॉग स्क्वॉड ने की छानबीन

    बाघ की मौत की जांच के लिए घटना स्थल के आसपास डॉग स्क्वॉड ने छानबीन की। लेकिन अवैध गतिविधि के कोई साक्ष्य नहीं मिले। वन अधिकारियों ने बताया कि दूसरे बाघ के खरोच और संघर्ष के निशान जरूर मिले हैं, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि दो बाघों की आपसी लड़ाई हुई होगी और इसी में एक की मौत हो गई। बाघ की मौत तीन से पांच दिन पहले की बताई जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद मृत बाघ के शव को जला दिया गया। बाघों की मौत की घटनाओं के बाद से फील्ड स्टाफ के कामकाज पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

    शीतकालीन सत्र 2022 के शुरू होने से लेकर संसद में PM मोदी ने क्या-क्या कहा, पढ़िए मुख्य बातें

    देश में सबसे अधिक बाघ मध्य प्रदेश में

    भारतीय बाघ अनुमान रिपार्ट 2018 के अनुसार देश में सबसे अधिक बाघ मध्य प्रदेश में पाए जाते हैं। मध्य प्रदेश में बाघों की संख्या 526 है। लेकिन कुछ समय से बाघों की मौत की खबरें लगातार बढ़ती जा रही है। मध्य प्रदेश में कान्हा, बांधवगढ़, सतपुड़ा, पेंच, और संजय दुबरी टाइगर रिजर्व सहित कई बाघ अभयारण्य हैं। इस घटना से पहले 9 नवंबर को भी एक बाघिन मृत अवस्ठा में मिली थी।

    कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद पर गरमाया माहौल, कर्नाटक के लिए बस सेवा निलंबित; जानें इससे जुड़ी 10 ताजा अपडेट