Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP News: सड़क पर उतरकर लोगों को मतदान के लिए जागरुक कर रहे अधिकारी, बोले- मताधिकार का अधिक से अधिक उपयोग करें

    By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
    Updated: Wed, 03 Apr 2024 06:00 AM (IST)

    मतदाताओं को जागरूक करने एवं अपने मताधिकार का उपयोग करने के उद्देश्य को लेकर बाइक रैली निकाली गई। रैली को नोडल अधिकारी इंदुप्रभा भारती ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। बाइक रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मल्हार स्मृति आडिटोरियम में संपन्न हुई। रैली में स्वीप गतिविधि नोडल इंदुप्रभा भारती सहायक नोडल जगदीश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

    Hero Image
    सड़क पर उतरकर लोगों को मतदान के लिए जागरुक कर रहे अधिकारी

    जेएनएन, देवास। लोकसभा निर्वाचन में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदाताओं को अपने मताधिकार का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत नगर निगम परिसर से निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आयुक्त रजनीश कसेरा के निर्देशन में बाइक रैली का आयोजन 2 अप्रैल मंगलवार को शाम 6 बजे किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

    मतदाताओं को जागरूक करने एवं अपने मताधिकार का उपयोग करने के उद्देश्य को लेकर बाइक रैली निकाली गई। रैली को नोडल अधिकारी इंदुप्रभा भारती ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। बाइक रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मल्हार स्मृति आडिटोरियम में संपन्न हुई।

    रैली में ये लोग रहे मौजूद

    रैली में स्वीप गतिविधि नोडल इंदुप्रभा भारती, सहायक नोडल जगदीश वर्मा, सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिसौदिया, कार्यालय अधीक्षक अशोक उपाध्याय, लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग, उपयंत्री विजय जाधव, श्यामसुंदर रघुवंशी, राजेश कौशल, अनिता ठाकुर, विजयता पंदे, विमलेश सिंह, भूमिका सिंह, करुण दसोरिया, हरेंद्र सिंह ठाकुर, हेमंत उबनारे, अरुण तोमर, विशाल जोशी, विशाल जगताब, भोला सिंह जादौन, ताराचंद चौधरी, कैलाश नायक, दिनेश मिश्रा, महेंद्र सोनगरा, गिरजेश शर्मा, निर्मल कुशवाह, संतोष जाधव, शेर सिंह सहित निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी रैली में उपस्थित रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner