Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'कम कपड़े वाली लड़कियों मुझे पसंद नहीं', भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने फिर दिया विवादित बयान; वीडियो वायरल

    कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में एक कार्यक्रम में लड़कियों के कपड़ों पर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उन्हें कम कपड़े पहनने वाली लड़कियां पसंद नहीं हैं क्योंकि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को देवी के रूप में देखा जाता है। उन्होंने पहले भी लड़कियों के कपड़ों को लेकर विवादित बयान दिया था।

    By Digital Desk Edited By: Swaraj Srivastava Updated: Thu, 05 Jun 2025 08:06 PM (IST)
    Hero Image
    र इंदौर के नेहरू पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे विजयवर्गीय (फोटो: @KailashOnline)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में हैं। विजयवर्गीय ने इस बार भी लड़कियों के कपड़े पहनने को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि मुझे कम कपड़े पहनने वाली लड़कियां पसंद नहीं हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंदौर के नेहरू पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विवादित टिप्पणी कर दी।

    इंदौर में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे मंत्री

    कैलाश विजयवर्गीय छोटे भाषण का संदर्भ दे रहे थे। तभी उन्होंने इसकी तुलना छोटे कपड़ों से कर दी। उन्होंने कहा, 'हमारे यहां लड़कियां अच्छा पहने, अच्छा श्रृंगार करें, अच्छे गहने पहनें, सुंदर कपड़े पहने तो उसे अच्छा मानते हैं। लेकिन विदेश में कम कपड़े पहनने वाली लड़कियों को अच्छा मानते हैं। उनकी सोच है ये।'

    विजयवर्गीय ने कहा, 'ऐसा कहते हैं कि कम कपड़े पहनने वाली लड़की जिस प्रकार सुंदर होती है, उसी प्रकार कम भाषण देने वाला नेता भी बहुत बढ़िया होता है। ऐसी एक कहावत है विदेश में। मैं इसका पालन नहीं करता हूं। मैं तो इसे नहीं मानता हूं।'

    पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं विजयवर्गीय

    • भाजपा नेता यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे बढ़ते हुए कहा कि 'मैं तो ये मानता हूं कि हमारे यहां महिला देवी का रूप है। खूब अच्छे कपड़े पहने। मुझे तो कम कपड़े वाली अच्छी नहीं लगतीं। मेरे साथ कई बार बच्चियां सेल्फी खिंचवाने आती हैं, तो मैं कहता हूं कि बेटा अच्छे कपड़े पहनकर आना, फिर खिंचाना मेरे साथ। मैं मना कर देता हूं।
    • ये पहली बार नहीं है, जब कैलाश विजयवर्गीय ने महिलाओं के छोटे कपड़ों का जिक्र कर अपनी छोटी सोच का उदाहरण पेश किया हो। इसके पहले 2022 में इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा था कि लड़कियां आजतक ऐसे गंदे कपड़े पहनती हैं कि वह देवी नहीं, शूर्पनखा जैसी दिखती हैं। भगवान ने सुंदर शरीर दिया है, तो कम से कम अच्छे कपड़े तो पहनो।

    यह भी पढ़ें: महिला हो या पुरुष, इस गांव में बिना कपड़ों के रहते हैं लोग! वजह जानकार दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे आप