Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP News: उज्जैन के आयुर्वेदिक कॉलेज में इलाज करवा रहा आसाराम, व्हील चेयर पर बैठा नजर आया

    Updated: Sat, 01 Mar 2025 11:00 PM (IST)

    आसाराम शनिवार को उज्जैन के चिमनगंज थाने के पीछे स्थित धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पंचकर्म करवाने पहुंचा था तो उसके यहां होने की बात सामने आई इस दौरान वह व्हील चेयर पर नजर आया। बता दें कि पिछले दिनों आसाराम पांच दिन तक इंदौर आश्रम में ठहरा था। वहां से वह अचानक चला गया। शनिवार को भी वह दोपहर करीब साढे 12 बजे कॉलेज पहुंचा था।

    Hero Image
    उज्जैन के आयुर्वेदिक कॉलेज में इलाज करवा रहा आसाराम (फाइल फोटो)

     जेएनएन, उज्जैन। दुष्कर्म के मामले में दोषी आसाराम इन दिनों उज्जैन आश्रम में है। सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद आसाराम उज्जैन में मंगलनाथ रोड स्थित आश्रम में ठहरा हुआ है।

    व्हील चेयर पर नजर आया आसाराम

    शनिवार को वह चिमनगंज थाने के पीछे स्थित धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पंचकर्म करवाने पहुंचा था, तो उसके यहां होने की बात सामने आई, इस दौरान वह व्हील चेयर पर नजर आया।

    बता दें कि पिछले दिनों आसाराम पांच दिन तक इंदौर आश्रम में ठहरा था। वहां से वह अचानक चला गया। इसके बाद उसके अहमदाबाद या कहीं और जाने की चर्चा थी, लेकिन वह उज्जैन आश्रम आ गया है। दो दिनों से आसाराम धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पंचकर्म करने के लिए पहुंच रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार को भी वह दोपहर करीब साढे 12 बजे कॉलेज पहुंचा था। कार से उतरने के बाद उसे व्हील चेयर पर बैठाकर अंदर ले जाया गया। करीब एक घंटे तक वह पंचकर्म करवाता रहा। इस दौरान उसके अनुयायी भी कॉलेज परिसर में पहुंच गए थे।

    पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए

    उज्जैन आश्रम में लोगों को कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। लोगों से उनके मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण भी पहले ही बाहर रखवाए जा रहे हैं। सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं।