Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP News: सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर निशाना, बोले- Congress नहीं करती नारी का सम्मान, हमारे लिए हर रूप में वंदनीय

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेसी कहते हैं कि लाड़ली बहना चुनाव के बंद हो जाएगी कल बंद हो रही है।यह योजना कभी बंद नहीं होगी।क्योंकि यह भाजपा का संकल्प है। मुख्यमंत्री ने इसके अलावा कुलैथ बड़ागांव में चुनावी सभा व श्याम वाटिका कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ आईफा अवार्ड का आनंद लेते हैं और हमारे कन्या पूजन पर कांग्रेसी सवाल उठाते हैं।

    By Jogendra Sen Edited By: Jeet Kumar Updated: Tue, 09 Apr 2024 06:00 AM (IST)
    Hero Image
    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेसी कहते हैं कि लाड़ली बहना चुनाव के बंद हो जाएगी...

    जेएनएन, ग्वालियर। नवरात्र की पूर्व संध्या पर नारी शक्ति वंदना के निमित्त आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नारी शक्ति का कोई सम्मान नहीं है। लेकिन हमारे लिए हर रूप में वंदनीय है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आईफा अवार्ड का आनंद लेते हैं और हमारे कन्या पूजन पर कांग्रेसी सवाल उठाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेसी कहते हैं कि लाड़ली बहना चुनाव के बंद हो जाएगी, कल बंद हो रही है।यह योजना कभी बंद नहीं होगी।क्योंकि यह भाजपा का संकल्प है। मुख्यमंत्री ने इसके अलावा कुलैथ, बड़ागांव में चुनावी सभा व श्याम वाटिका कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। नारी शक्ति वंदना कार्यक्रम में विधानसभाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, भारत सिंह कुशवाह,महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीलिमा शिंदे, समीक्षा गुप्ता, जयसिंह कुशवाह सहित भाजपा नेता मौजूद थे।

    एमपी के मन में मोदी, मोदी के मन में एमपी

    कांग्रेस पार्टी फुस्सी बम लेकर चल रही है। वे बम जला-जलाकर परेशान हैं, लेकिन फूट ही नहीं रहा है। उनके नेता राहुल गांधी आगे-आगे न्याय यात्रा लेकर चल रहे हैं, लेकिन पीछे-पीछे कांग्रेस का ही सफाया हो रहा है। 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेशवासियों ने कांग्रेस को ऐसा चक्कर खिलाकर गिराया कि वे अब तक उठ ही नहीं पाए हैं। कांग्रेस कहती थी कि प्रदेश में हमारी सरकार बनाओ और जब उन्हें प्रदेश की जनता ने 2018 में मौका दिया तो वे भाग खड़े हुए। कांग्रेस ने झूठ बोलकर सरकार बनाई थी तो प्रदेश की जनता ने उन्हें सबक भी सिखा दिया। अब प्रदेश की जनता जानती है कि प्रधानमंत्री मोदीजी के मन में एमपी है तो एमपी के मन में मोदीजी हैं।

    सनातन संस्कृति को समझने की जरूरत

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अब तक बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन स्थित काल भैरव मंदिर के रहस्य को तो जानते हैं कि वहां पर भैरवनाथ जी को कितनी ही शराब चढ़ा दो। यह शराब कहां जाती है इसका पता ही नहीं चलता है, लेकिन अब ग्वालियर में भी एक रहस्य है, जिसका आज पता चला है। यहां पर भगवान जगन्नाथ स्वामी को सोमवार के दिन मटकी में प्रसाद रखो तो उसके चार हिस्से हो जाते हैं। यह संकेत दे रहे हैं और यह हमें समझना चाहिए। हमारी भारतीय संस्कृति, सनातन संस्कृति को अब सभी को समझने की जरूरत है।

    हर गरीब को मिलेगा पक्का मकान

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रत्येक गरीब को पक्का मकान देने का संकल्प लिया था और उनका यह संकल्प जल्द ही पूरा भी होगा। गरीबों को पक्के आवास देने का सिलसिला लगातार जारी है उन्होंने कहा कि अब किसानों को अपने कामों के लिए पटवारियों के हाथ-पैर नहीं जोड़ना पड़ेगा, क्योंकि सरकार ने ऐसी व्यवस्थाएं कर दी हैं कि रजिस्ट्री के बाद 15 दिनों में स्वतः नामांतरण भी हो जाएगा। इसी तरह ग्वालियर के कुलैथ में आयोजित सभा के दौरान बसपा के जिलाध्यक्ष श्री सुरेश बघेल को भी भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

    पाकिस्तान की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर लोकसभा के बड़ागांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले पाकिस्तान के लोग सैनिकों का सिर काटकर ले जाते थे, फुटबाल खेलते थे, पत्थर फेंकते थे, आगजनी करते थे, लेकिन अब सब बंद हो गया है। इसका श्रेय जाता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदजी को, जिन्होंने पाकिस्तान को एक बार नहीं, बल्कि दो-दो बार ऐसी मार लगाई ऐसा सबब सिखाया कि अब पाकिस्तान की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई।