Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP News: सीएम मोहन यादव करेंगे 50वें खजुराहो नृत्य समारोह का शुभारंभ, पारंपरिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन; देश-विदेश से जुटेंगे लोग

    By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
    Updated: Mon, 19 Feb 2024 06:15 AM (IST)

    1975 में खजुराहो नृत्य महोत्सव शुरू हुआ था। इस वर्ष अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। इस बार मुख्यमंत्री मोहन यादव इसका उद्घाटन करेंगे। आदिवर्त संग्रहालय खजुराहो के प्रभारी अधिकारी अशोक मिश्र ने बताया कि संग्रहालय द्वारा पारंपरिक कलाओं का राष्ट्रीय समारोह का आयोजन 20 से 26 फरवरी तक प्रतिनिदन शाम पांच बजे से किया जा रहा है। इस महोत्सव में देश-विदेश से लोग जुटेंगे।

    Hero Image
    सीएम मोहन यादव करेंगे 50वें खजुराहो नृत्य समारोह का शुभारंभ

    जेएनएन, खजुराहो। संस्कृति और विरासत के उत्सव खजुराहो नृत्य समारोह- 2024 का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 20 फरवरी को शाम सात बजे करेंगे। यह जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान उप-संचालक, संस्कृति वंदना पाण्डेय एवं निदेशक, अकादमी जयंत माधव भिसे ने दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1975 में खजुराहो नृत्य महोत्सव शुरू हुआ था

    उन्होंने बताया कि 1975 में खजुराहो नृत्य महोत्सव शुरू हुआ था। इस वर्ष अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। आदिवर्त संग्रहालय खजुराहो के प्रभारी अधिकारी अशोक मिश्र ने बताया कि संग्रहालय द्वारा पारंपरिक कलाओं का राष्ट्रीय समारोह का आयोजन 20 से 26 फरवरी तक प्रतिनिदन शाम पांच बजे से किया जा रहा है।

    दोपहर 12 बजे से 09 बजे तक की टाइमिंग

    20 फरवरी से आदिवर्त संग्रहालय खजुराहो का समय दोपहर 12 बजे से 09 बजे तक पर्यटकों एवं दर्शकों के लिए किया गया है। समारोह के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव के अलावा खजुराहो सांसद वीडी शर्मा, संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग शिव शेखर शुक्ला, संचालक संस्कृति, एनपी नामदेव शामिल होंगे।