Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Murder in Dhar: 'एकतरफा प्यार' में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    मध्य प्रदेश पुलिस ने धार में महिला पर दिनदहाड़े गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद आरोपी ने महिला पर गोली चलाई थी। पुलिस और आरोपी के बीच गोलीबारी हुई जिसमें आरोपी घायल हो गया है।

    By Jagran NewsEdited By: Gurpreet CheemaUpdated: Thu, 27 Apr 2023 12:29 PM (IST)
    Hero Image
    मध्य प्रदेश के धार जिले में महिला को दिन दहाड़े गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

    धार, एजेंसी। शहर में एक महिला को कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि महिला के द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद आरोपी ने महिला पर गोली चलाई। इस दौरान उसकी मौके पर मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस मे बताया कि इससे पहले की आरोपी पकड़ा जाता लेकिन उसने पुलिस पर गोली चलाई, जवाब में पुलिस की ओर से भी गोलीबारी हुई। इसमें आरोपी को चोट आई है। पुलिस आगे की जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी दीपक राठौर ने मंगलवार को बसंत विहार कॉलोनी में अपने घर के बाहर जब महिला स्कूटर स्टार्ट कर रही थी तो आरोपी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

    साथ ही आरोपी महिला से प्यार करने का दावा करता था और शादी करने का दबाव बना रहा था। जिसे महिला ने ठुकरा दिया था। पुलिस को जांच के दौरान मांडू शहर के पास आरोपी का पता चला, गोलीबारी के बाद गिरफ्तारी की गई है।

    एनकाउंटर में घायल आरोपी को किया गिरफ्तार

    पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने भागने की कोशिश की और उन पर फायरिंग कर दी। धार जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में उस पर गोली चलाई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने उससे एक पिस्तौल और मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

    इससे पहले साल 2020 में, मृतक महिला ने राठौड़ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) धारा 354 के तहत शिकायत दर्ज की थी। फिर साल 2021 में उसने एक और शिकायत अपने ऊपर हमला को लेकर आरोपी के खिलाफ दर्ज करवाई थी। वहीं एक शिकायत आरोपी की तरफ से भी दर्ज की गई थी जिसमें आरोपी ने मृतक महिला के परिवार के खिलाफ उसे उकसाने की कोशिश करने की बात कही गई थी।