Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Crime: 12 राज्यों में वांटेड एक लाख का इनामी अपराधी गिरफ्तार, फिल्मी स्टाइल में डकैती कर हो जाता था फरार

    By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
    Updated: Sat, 07 Oct 2023 03:30 AM (IST)

    कई राज्यों में लूट और डकैती की वारदातों में वांछित आरोपित राकेश को टोंककलां थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित पर हरियाणा पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। राकेश पर अपने साथियों के साथ फिल्मी स्टाइल में नौ राज्यों में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने का आरोप है वहीं मध्य प्रदेश के अलावा पूर्व से बंगाल और ओडिशा है।

    Hero Image
    भारत के 12 राज्यों में फिल्मी स्टाइल के डकैत राकेश की गिरफ्तारी

    जागरण संवाददाता,देवास। कई राज्यों में लूट और डकैती की वारदातों में वांछित आरोपित राकेश को टोंककलां थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित पर हरियाणा पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। राकेश पर अपने साथियों के साथ फिल्मी स्टाइल में नौ राज्यों में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने का आरोप है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मध्य प्रदेश के अलावा पूर्व से बंगाल और ओडिशा, उत्तर से हरियाणा और उत्तर प्रदेश, पश्चिम से गुजरात और राजस्थान एवं दक्षिण से आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में आरोपित के खिलाफ लूट-डकैती, अपहरण के प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस पिछले कई दिनों से दूसरे राज्यों में अपराध कर सुरक्षित पनाह लेने वाले आरोपितों की पहचान कर रही थी। 

    इसी कड़ी में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना कसोला जिला रेवाड़ी (हरियाणा) का फरार आरोपित राकेश सिसोदिया क्षेत्र में देखा गया है। घेराबंदी के बाद राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी की सूचना हरियाणा पुलिस को दी गई है। अब अन्य राज्यों की पुलिस विधिवत आरोपित को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर ले जा सकती है। राकेश के खिलाफ 15 केस दर्ज हैं।