Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हे मां! हमारा गुनाह क्या था? जुड़वां बच्चों को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला; महिला ने बताई हैरान करने वाली वजह

    मध्य प्रदेश के रतलाम में पुलिस ने माता और पिता को गिरफ्तार किया है। मां पर अपने जुड़वां बच्चों की हत्या का आरोप है। पिता पर साक्ष्य छिपाने का आरोप है। पुलिस ने बच्चों के शवों को कब्र से निकाला और पोस्टमार्टम कराया। पूछताछ में महिला ने अपना गुनाह कबूल लिया है। महिला ने घटना को 20 नवंबर को अंजाम दिया है। दोनों को अदालत ने जेल भेज दिया है।

    By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Fri, 22 Nov 2024 09:36 PM (IST)
    Hero Image
    Madhya Pradesh News: पुलिस ने माता-पिता को गिरफ्तार किया।

    जेएनएन, रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां महिला ने अपने चार महीने के दुधमुंहे जुड़वां बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। घटना 20 नवंबर की है। पुलिस ने महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति पर साक्ष्य मिटाने और पुलिस को गुमराह करने का आरोप है। रतलाम के माणकचौक थाना क्षेत्र के वेदव्यास कॉलोनी में आमिर कुरैशी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किराये के मकान में रहता था। 20 नवंबर को कुरैशी के जुड़वां बच्चों की मौत पानी की टंकी में डूबने से हो गई। उसने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी। दोनों बच्चे चार महीने के थे।

    कब्र से निकाले गए दोनों के शव

    बच्चों के शवों को आमिर शेरानीपुरी स्थित कुरैशी मंडी ले गया। यहां उसके पिता हुसैन कुरैशी रहते हैं। दोनों बाप-बेटे ने बच्चों के शवों को कब्रिस्तान में दफन कर दिया। मगर मामले की जानकारी कहीं से पुलिस को लग गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

    21 नवंबर को कब्रिस्तान से दोनों बच्चों के शवों को निकाला गया और पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में पानी से डूबने से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने आमिर कुरैशी और उसकी पत्नी से पूछताछ की। पूछताछ में मुस्कान ने पूरी कहानी उगल दी। शुक्रवार को एसपी अमित कुमार ने वारदात का खुलासा किया।

    पति और सास से थी खफा

    पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिला अपने पति और सास से खफा थी। दरअसल, दोनों बच्चों को संभालने में उसको सहयोग नहीं देते थे। 20 नवंबर को ही मोहल्ले में एक महिला की मौत हो गई थी। सास और पति वहां चले गए। इसके बाद ही महिला ने दोनों बच्चों को पानी की टंकी में डूबो कर मार डाला।

    आरोपी मां मुस्कान ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने कहा कि बच्चों को संभालने में काफी दिक्कत होती थी। पति और सास भी साथ नहीं देते थे। वारदात वाले दिन भी पति से बच्चों को संभालने को कहा था। मगर उसने बात नहीं मानी। इसके बाद ही दोनों को खत्म करने के बारे में सोचा।

    पति-पत्नी को भेजा गया जेल

    महिला ने बताया कि पहले बेटे को पानी की टंकी में डाला। बाद में बच्ची को डुबोया। इसके बाद महिला ने अपने पति को फोन लगाया और कहा कि दोनों बच्चे घर में नहीं है। पति अपने दोस्तों के साथ घर पहुंचा और बच्चों की तलाश शुरू की। जब सभी ने पानी की टंकी देखी तो बच्चे उसी में मिले। बाहर निकालने तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आमिर कुरैशी और मां मुस्कान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा103 (1), 238, 3 (5) के तहत दर्ज किया है। दोनों को अदालत ने जेल भेज दिया है।

    यह भी पढ़ें: 'तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो चुका है', रूस के मिसाइल अटैक के बाद यूक्रेन के पूर्व सेना प्रमुख का बड़ा बयान

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में ग्रैप-4 प्रतिबंध हटेंगे या नहीं, अब 25 नवंबर को फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट