विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस सप्ताह के अंत तक मध्य प्रदेश में लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, पूरे राज्य को कवर करेगा मानसून- IMD

By AgencyEdited By: Shalini Kumari
Published: Fri, 23 Jun 2023 02:06 PM (IST)

Madhya Pradesh Weather Update भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह के अंत तक मध्य प्रदेश के पूरे क्षेत्र को ...और पढ़ें

इस सप्ताह के अंत तक पूरे राज्य को कवर कर लेगा मानसून
इस सप्ताह के अंत तक पूरे राज्य को कवर कर लेगा मानसून

भोपाल, पीटीआई। देश के कई हिस्सों में मानसून का आगमन हो चुका है, वहीं कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जहां अब भी लोगों को मानसून का इंतजार है। उन्हीं में से एक राज्य है मध्य प्रदेश, जहां अब तक मानसून का आगमन नहीं हुआ है, लेकिन इस सप्ताह के मानसून राज्य में दस्तक दे सकता है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी है। हालांकि, राजधानी भोपाल और इंदौर सहित राज्य के कुछ हिस्सों में प्री-मानसून बारिश हुई है।

24-25 जून तक मध्य प्रदेश पहुंचेगा मानसून

पिछले दो दिनों में, छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे राज्य के पूर्वी हिस्सों में बारिश हुई, जिसके बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) भोपाल के निदेशक आर बालासुब्रमण्यम ने बताया, "दक्षिण-पश्चिम मानसून के 24 या 25 जून को मध्य प्रदेश में पहुंचने की संभावना है और इसके बाद 26 या 27 जून को राज्य की राजधानी भोपाल में पहुंचने की उम्मीद है।"

पिछले साल समय से पहले आया मानसून

उन्होंने कहा कि 29 जून तक इसके पूरे राज्य में पहुंचने की संभावना है। पिछले साल राज्य में मानसून अपने सामान्य समय से एक दिन पहले 16 जून को पहुंच गया था। 21 जून तक इसने राज्य के 80 फीसदी हिस्से को कवर कर लिया था।

देश में देरी से आया मानसून

मानसून अपने सामान्य समय से सात दिन देरी से 8 जून को केरल पहुंचा। शुक्रवार सुबह तक पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिसमें गुना जिले में सबसे अधिक 43.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर सहित अन्य जिलों में भी इसी अवधि के दौरान बारिश हुई।

कई राज्यों में रुक-रुक कर हो रही बारिश

आईएमडी की ओर से जारी आंकड़ों में कहा गया है कि पिछले 48 घंटों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।