विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP के खंडवा में जूते से लाखों की चोरी का पर्दाफाश, 24 घंटे में दो आरोपित गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Babita Kashyap
Published: Tue, 29 Nov 2022 07:53 AM (IST)

खंडवा में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी की गुत्‍थी को सुलझाते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया ...और पढ़ें

मध्‍य प्रदेश के खंडवा में जूते से पकड़ा गया लाखों की चोरी का आरोपित
मध्‍य प्रदेश के खंडवा में जूते से पकड़ा गया लाखों की चोरी का आरोपित

खंडवा, जागरण आनलाइन डेस्‍क। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आनंद नगर स्थित ठेकेदार के घर हुई चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सीमा अलावा ने घटना के बारे में बताया।

चालक और नाबालिग नौकर ने मिलकर दहेज में मिले 30 लाख रुपए के जेवरात और 59 हजार रुपए चुराए थे। मौके पर मुख्य आरोपित चालक राजकुमार का जूता भी मिला है। पुलिस ने इस जूते से इस सनसनीखेज वारदात की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस के कुत्ते ने जूता सूंघकर चोर का सुराग दे दिया था।

जूते से चोर तक पहुंचा कुत्ता

पुलिस कंट्रोल रूम में सोमवार को एएसपी सीमा अलावा व नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) पूनमचंद यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि निकुंज पुत्र राजेंद्र बसन अपने रिश्तेदारों के संग 21 नवंबर को जयपुर शादी समारोह में गया था। इसी बीच रात करीब ढाई बजे घर में चोरी हो गई।

27 नवंबर को जब निकुंज व उसके रिश्तेदार लौटे तो घर के ऊपर बने कमरे में अलमारी खुली पड़ी थी। उसकी पत्नी जाह्नवी की अलमारी में रखे - 59 हजार रुपए,चोकर सेट, सोने का नेक सेट, सोने के दो पेंडेंट , सोने की चार चूड़ियां, सोने का सिक्का, हीरे के कंगन, सोने की पॉलिश का सेट, सोने का सेट, चार सोने की अंगूठी, सोने का हाथ फूल, सोने की तीन चेन, दो सोने के कंगन, चांदी की चेन, दो हीरे की अंगूठी, चांदी का टीका और नथ वहां से गायब थे।

पुलिस ने ऐसे की मामले की छानबीन

घर में हुई इस चोरी की शिकायत निकुंज बंसल ने मोघाट थाने में की थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस को तलाशी में चोर के कुछ सबूत मिले। इसके बाद पुलिस के कुत्ते से भी तलाशी करवायी गई। इसके बाद कुत्ता खोजते-खोजते एक जूते के पास रुक गया। उसने जूता मुंह में ले लिया।

परिजनों से जूते के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि यह जूता उनके चालक राजकुमार उर्फ ​​विक्की पुत्र हौसीलाल राठौर निवासी तकली मोरी का है। वह करीब दो साल से उनका कार चालक है।

इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। फुटेज भी राजकुमार से मेल खाता था। इसके बाद राजकुमार को उसके घर से पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने घर में काम करने वाले 17 वर्षीय लड़के के साथ चोरी करने की बात कबूल की। राजकुमार के घर से सारे गहने जब्त कर लिए गए हैं।

आरोपितों ने नौ हजार रुपए खर्च कर दिए। राजकुमार ने पंजाब बैंक के अपने खाते में 50 हजार रुपये जमा कराये थे। मोघाट थाना प्रभारी निरीक्षक ईश्वर सिंह चौहान, उपनिरीक्षक उमेश कुमार लखरे, एएसआई चंद्रकांत सोनावणे, प्रधान आरक्षक महेंद्र वर्मा, आरक्षक अनुराग, राहुल, संतोष, अजय, निर्भय सिंह, पंकज, फिंगर प्रिंट टीम व डॉग स्क्वायड ने इस मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें -

Satna Crime: पड़ोसी से बदला लेने के लिए सात साल की बच्‍ची से दुष्‍कर्म कर दबाया गला, जंगल से मिला कंकाल

Katni Crime: बिहार के गैंग ने MP के कटनी में बैंक से लूटा था 5 करोड़ का सोना, दो आरोपित गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।